
डेस्टिनेशन वेडिंग हब बना राजस्थान
-
Geetika
- March 6, 2025
राजस्थान के हर शहर में हर गांव में शाही मिजाज देखने को मिलता है। यहाँ के महलों, दुर्ग और किलों में यहाँ की धरोहर देखने को मिलती है। राजस्थान में हर साल दुनिया के कोने-कोने से हजारों की संख्या में टूरिस्ट राजस्थान की खूबसूरती देखने आते हैं और मंत्रमुग्ध होने वाली राजस्थान की खूबसूरती में खो जाते हैं। अगर आप फैमिली या दोस्तों के साथ राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो राजस्थान में घूमने की जगह की वैसे तो बहुत सी जगहें हैं। लेकिन जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहते हैं।
पुराने शहर के ऊपर जगमगाता सिटी पैलेस, जिलों के बीच में जुड़े हुए महल, सभी कोनों पर बने हुए रोमांटिक रेस्टोरेंट आकर्षण का केंद्र रहते हैं। यहाँ आपको स्थानीय निवासियों के अलावा देश-विदेश से आए सैलानी भी इस शहर की खूबसूरती और यहाँ के जायके का लुत्फ उठाते मिल जाएंगे। ये शहर बहुत सी डेस्टिनेशन वेडिंग का गवाह बना है। इसके अलावा, कई रोमांटिक फिल्मों की शूटिंग उदयपुर की खूबसूरत शाही बैकग्राउंड में हुई है।
ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पहली पसंद
वहीं अगर जोधपुर की बात की जाए, तो आलीशान महल और मजबूत किलों और मंदिरों के लिए जोधपुर शहर बहुत मशहूर है। पूरे साल चमकते सूरज की वजह से इसे सूर्य नगरी भी कहा जाता है। जोधा अकबर, बाजीराव मस्तानी और देवदास जैसी फिल्मों में रॉयल पैलेस दिखाने के लिए जोधपुर शहर के महलों में शूटिंग की गई है। वही, सिर्फ फिल्मों की शूटिंग ही नहीं, यह महल शाही शादियों के लिए भी बहुत मशहूर है। मसलन, अगर आप शादी का बजट 40 से 50 लाख रुपए रखते हैं तो आराम से यहाँ आप शादी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप प्राइवेट पैलेस बुक नहीं करना चाहते, तो जोधपुर में कई ऐसे होटल हैं जो रॉयल टच के साथ शाही एहसास कराएंगे। कई वेडिंग प्लानर्स यहाँ के रॉयल प्लेस पर वेडिंग प्लान करते हैं।
बॉलीवुड और होलीवूड की पहली पसंद
बॉलीवुड नहीं, हॉलीवुड कपल्स की भी पहली पसंद है राजस्थान डेस्टिनेशन वेडिंग। बॉलीवुड के ही नहीं, हॉलीवुड के भी बहुत से सेलिब्रिटी हैं, जो राजस्थान में शादी कर चुके हैं। जिसमें प्रियंका चोपड़ा और रवीना टंडन का नाम भी शामिल है। जोधपुर पहुंचने के लिए भी रॉयल सवारी का लुत्फ उठाते हैं सैलानी। अगर आप रॉयल सवारी का मजा लेना चाहते हैं, तो पैलेस ऑन व्हील्स यहाँ की विशेष रेलगाड़ी है। यह रेलगाड़ी अपनी शाही हॉस्पिटैलिटी के लिए बहुत फेमस है। यहाँ की हॉस्पिटैलिटी और प्राकृतिक नजारे सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। राजस्थान के हर शहर में शाही अंदाज नजर आता है। यहाँ तक कि शादी में भी शाही अंदाज देखने को मिलता है। यही कारण है कि राजस्थान में देसी हो या विदेशी, तमाम सिलेब्रिटीज राज्य को अपनी शादी के लिए चुनते हैं।
क्यों है उम्मेद भवन आकर्षण का केंद्र?
राजस्थान के जोधपुर शहर में उम्मेद भवन पैलेस अपने आर्किटेक्ट के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।
- इस पैलेस में उन्हीं पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है जो आगरा के ताजमहल में लगे हैं।
- इस महल में 22 कमरे और 42 स्वीट्स हैं। इसके अलावा, यहाँ फैमिली म्यूजियम, बैंक्विट हॉल, लाइब्रेरी, बॉलरूम, इनडोर स्विमिंग पूल, टेनिस और मार्बल स्क्वैश कोर्ट्स भी हैं।
- यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा महल है। वर्तमान में ताज होटल की कुछ हिस्सेदारी भी इस होटल में है। इस महल के महाराजाओं ने 1928 से 1943 में आर्किटेक्ट हेनरी बंड लांचेस्टर से इसे बनवाया था। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट का डिजाइन भी आर्किटेक्ट हेनरी बंड लांचेस्टर ने तैयार किया था।
- इस पैलेस में रूम के लिए आपको 34,000 से 5 लाख तक का खर्चा देना पड़ सकता है। कहा जाता है कि उम्मेद भवन पैलेस को तैयार करने में 14 साल का वक्त लगा था। अगर आप एक शाही शादी का सपना देखते हैं, तो यह महल आपके लिए परफेक्ट वेडिंग डेस्टिनेशन है।
For more articles visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (743)
- अपराध (70)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (290)
- दुनिया (298)
- खेल (225)
- धर्म - कर्म (363)
- व्यवसाय (118)
- राजनीति (427)
- हेल्थ (130)
- महिला जगत (41)
- राजस्थान (235)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (29)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (166)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (49)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (59)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (40)
- राशिफल (193)
- वीडियो (597)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..