Dark Mode
  • day 00 month 0000
राहुल गांधी आज बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करेंगे

राहुल गांधी आज बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करेंगे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पंजाब दौरा आज सोमवार 15 सितंबर को बेहद अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी आज अमृतसर और गुरदासपुर जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी सीधे गांव-गांव जाकर लोगों से मिलेंगे और उनके हालात जानेंगे। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:15 बजे वे अजनाला के रमदास स्थित गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब में बाढ़ प्रभावित पंजाब हालात का जायजा लेंगे।

 

इसके बाद राहुल गांधी गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक के गांव गुरचक्क में किसानों से मुलाकात करेंगे और करीब 1:45 बजे गुरदासपुर के दीनानगर के मकोड़ा पत्तन में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। राहुल गांधी पंजाब दौरा ऐसे समय हो रहा है जब पंजाब में बाढ़ 2025 का पानी काफी हद तक उतर चुका है लेकिन लोग अभी भी प्रभावित हैं।

 

इस पूरे राहुल गांधी पंजाब दौरा पर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस और आप की गठबंधन सरकारें जिन राज्यों में हैं, वहां से अब तक पंजाब को क्या मदद मिली, यह साफ होना चाहिए। भाजपा का कहना है कि अब जब बाढ़ प्रभावित पंजाब हालात काफी हद तक सुधर चुके हैं तब राहुल गांधी आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान भी इन इलाकों का दौरा कर चुके हैं।

 

जानकारी के अनुसार 21 सितंबर तक भाजपा के 25 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री लगातार बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसके जवाब में कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी पंजाब दौरा किसानों और बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने के लिए है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और यही संदेश राहुल गांधी भी देंगे।

 

राज्य की राजनीति में भी इस दौरे के मायने गहरे हैं। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हर पार्टी बाढ़ राहत के जरिए अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी है। आम आदमी पार्टी के मंत्री लगातार राहत कार्यों में लगे हुए हैं, जबकि कांग्रेस ने भी करीब दो करोड़ रुपये की राहत सामग्री वितरित की है। भाजपा शासित राज्यों दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान ने भी पंजाब में बाढ़ 2025 के दौरान बड़ी मदद भेजी है। शिरोमणि अकाली दल भी किसानों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

 

सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी पंजाब दौरा चर्चा का विषय है। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की बाढ़ को लेकर चिंता जताई थी और प्रधानमंत्री से अपील की थी कि प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद दी जाए। उन्होंने पुनर्वास और राहत पैकेज जारी करने की मांग की थी। ऐसे में अब उनका पंजाब आना कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा कर रहा है।

 

हालांकि इस बीच लुधियाना के पूर्व सांसद और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने तंज कसते हुए कहा कि जब पंजाब में बाढ़ 2025 ने कहर बरपाया था तब राहुल गांधी छुट्टियां मना रहे थे। बिट्टू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब यह दौरा लोगों का दर्द बांटने के लिए नहीं बल्कि सियासी ड्रामा करने के लिए है।

 

फिलहाल पूरे राज्य की नजरें राहुल गांधी पंजाब दौरा पर हैं। वे आज सीधे गांवों में जाकर लोगों की बातें सुनेंगे और बाढ़ प्रभावित पंजाब हालात पर अपनी राय देंगे। यह दौरा कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से अहम है और साथ ही बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की उम्मीद भी जगाता है।

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

 

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?