Dark Mode
  • day 00 month 0000
Priyanka Gandhi Oath : प्रियंका गांधी पहली बार बनी सांसद,  परिवार के साथ पहुंचकर ली शपथ

Priyanka Gandhi Oath : प्रियंका गांधी पहली बार बनी सांसद, परिवार के साथ पहुंचकर ली शपथ

Parliament :  प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड से लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की । वह शपथ ग्रहण के लिए अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ संसद पहुंची। साथ ही शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका ने संविधान की पुस्तक अपने हाथ में पकड़ी है।


प्रियंका गांधी ने ली शपथ
प्रियंका गांधी ने वायनाड से सांसद के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। और अब वह पहली बार संसद में नजर आईं हैं, जिससे वह चर्चा का विषय बन गई हैं। शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी की तरह संविधान की पुस्तक हाथ में पकड़ी थी। इस अवसर पर वह अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ संसद भवन पहुंची थीं। शपथ लेने के बाद प्रियंका ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि- "आज मैं बहुत खुश हूं।" बता दें कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में धमाकेदार जीत हासिल की थी. उन्होंने सीपीआई के सत्यन मोकेरी को 4 लाख, 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था।


अपने परिवार के साथ पहुंची संसद
प्रियंका गांधी ने लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ले ली है, और उन्हें यह शपथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिलाई। इसके साथ ही, गांधी परिवार के एक और सदस्य का संसद में प्रवेश हो गया है। प्रियंका गांधी नेहरू परिवार की 16वीं सदस्य हैं, जो लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। भारतीय संसदीय इतिहास में यह एक अनोखा पल है, क्योंकि ऐसा कभी नहीं हुआ कि गांधी परिवार का कोई सदस्य लोकसभा में न पहुंचा हो। कई मौकों पर, गांधी-नेहरू परिवार के पांच सदस्य एक साथ लोकसभा में मौजूद रहे हैं।


प्रियंका का राजनीति सफर
प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजनीति में अपनी शुरुआत साल 2019 में की, जब उन्हें कांग्रेस महासचिव के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया था। इसके एक साल बाद पार्टी ने उन्हें पूरे उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंप दी, जिससे उनकी भूमिका और जिम्मेदारी में और विस्तार हुआ। हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा की पार्टी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में प्रभावी प्रदर्शन करने में सफल नहीं रही, लेकिन उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान यह भी चर्चा में था कि प्रियंका को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस कार्यकर्ता लंबे समय से प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने की उम्मीद लगाए हुए थे। हाल ही में जब प्रियंका ने वायनाड सीट से उपचुनाव लड़ने का आधिकारिक ऐलान किया, तो देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अब उनके सांसद के रूप में शपथ ग्रहण के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया है। प्रियंका की लोकसभा में एंट्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा दी है, और वे अब उम्मीद कर रहे हैं कि वह कांग्रेस की आवाज को मजबूती से उठाएंगी।

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?