
Haryana : आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा के दौरे पर, दीक्षांत समारोह में करेगी शिरकत
-
Renuka
- March 10, 2025
Haryana : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 10 मार्च को हरियाणा के दौरे पर है। जानकारी के मुताबिक वह आज गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को डिग्री वितरित करेंगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस प्रशासन तैनात है।

अधिकारियों ने दी जानकारी
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हरियाणा के हिसार के दौरे पर रहेंगी। वहीं उपायुक्त अनीश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि- कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां हो चुकी है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात है। साथ ही उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि तथा प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विवि हिसार के पीस पैलेस के प्रांगण के अलावा, एयरपोर्ट पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को संबोधित किया। जहां राष्ट्रपति मुर्मू विवि कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।
सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था
जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रशासन एक्टिव है, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला राष्ट्रपति के रूट से होकर भी गुजरा और अलग-अलग पहलुओं का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि- समारोह स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित स्थानों पर प्रर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

कई मार्गों पर यातायात होगा प्रभावित
वहीं डीसी अनीश यादव ने जिले में बोर्ड की परीक्षा दे रहे सभी विद्यार्थियों को सूचित किया है कि- महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। वहीं परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2142)
- अपराध (149)
- मनोरंजन (349)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (881)
- खेल (387)
- धर्म - कर्म (652)
- व्यवसाय (183)
- राजनीति (568)
- हेल्थ (189)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (502)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (59)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (263)
- महाराष्ट्र (176)
- बिहार (198)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (382)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (57)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..