
लंदन में उड़ान भरते ही क्रैश हुआ विमान, लगी भीषण आग
-
Manjushree
- July 14, 2025
13 जुलाई 2025 रविवार को लंदन के साउथएंड हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद व्यावसायिक जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, विमान में भीषण आग लगने से आसमान में धुएं का गुबार उठता देखा गया। विमान के यात्रियों में दहशत फ़ैल गई।
जानकारी के मुताबिक, London Plane Crash की पहचान बी200 सुपर किंग एयर है, जिसे नीदरलैंड के लेलीस्टेड के लिए उड़ान भरी। जो एक ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप विमान है। यह विमान 12 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है। लेकिन, हादसे के समय विमान में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुईं है।
लंदन प्लेन क्रैश पर एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया "इस गंभीर घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं।" उन्होंने बताया कि आपातकालीन अभियान कई घंटों तक जारी रहेगा। रेस्क्यू के दौरान लोगों से उस क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया है। वाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि यह घटना एक सामान्य विमान से जुड़ी थी। बयान में कहा गया, "हम पुष्टि करते हैं कि आज दोपहर लंदन साउथेंड हवाई अड्डे पर एक विमान से जुड़ी एक गंभीर घटना हुई है। स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया गया है।
लंदन विमान हादसा को लेकर ESN Report ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, “अभी-अभी साउथएंड एयरपोर्ट पर एक बीचक्राफ्ट विमान को टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होते हुए देखा। एयरपोर्ट पर यह घटना उस समय हुई जब लगभग 40 मिनट पहले एक सेसना विमान ने भी रनवे से उड़ान भरी थी। विमान में सवार लोगों के लिए हम संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। यह दुर्घटना बेहद दुखद है। हम कुछ ही समय पहले विमान के क्रू सदस्यों को हाथ हिलाकर अलविदा कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं। पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीमें तेजी से मौके पर पहुंचीं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1726)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (282)
- शहर और राज्य (335)
- दुनिया (723)
- खेल (349)
- धर्म - कर्म (534)
- व्यवसाय (165)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (165)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (415)
- हरियाणा (54)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (189)
- दिल्ली (215)
- महाराष्ट्र (137)
- बिहार (114)
- टेक्नोलॉजी (166)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (89)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (318)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (68)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..