
ओडिशा आत्मदाह कांड 2025: राहुल गांधी ने जताया दुख, पीड़ित परिवार से की बातचीत
-
Shweta
- July 16, 2025
ओडिशा के बालासोर में आत्मदाह करने वाली छात्रा की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस ओडिशा आत्मदाह कांड 2025 (Odisha Suicide Case 2025) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा शोक प्रकट किया है और पीड़ित परिवार से बात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
फकीर मोहन कॉलेज की एक छात्रा ने अपने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उसने शिकायत की थी कि कॉलेज का एक वरिष्ठ प्रोफेसर उसे बार-बार परेशान कर रहा है, लेकिन कॉलेज प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। लंबे समय तक न्याय न मिलने और उत्पीड़न से तंग आकर छात्रा ने खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस ओडिशा आत्मदाह कांड 2025 को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने न केवल पीड़िता के परिवार से बात की, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट भी साझा किया। उन्होंने लिखा, “ओडिशा के बालासोर में इंसाफ की लड़ाई में जान गंवाने वाली बहादुर बेटी के पिता से बात की। उनकी आवाज़ में बेटी का दर्द, सपना और संघर्ष सब महसूस किया। उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी और मैं हर कदम पर उनके साथ हैं।”
ओडिशा में इंसाफ़ के लिए लड़ती एक बेटी की मौत, सीधे-सीधे BJP के सिस्टम द्वारा की गई हत्या है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 15, 2025
उस बहादुर छात्रा ने यौन शोषण के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई - लेकिन न्याय देने के बजाय, उसे धमकाया गया, प्रताड़ित किया गया, बार-बार अपमानित किया गया।
जिन्हें उसकी रक्षा करनी थी, वही उसे तोड़ते…
राहुल गांधी ने आगे कहा कि जो कुछ हुआ, वह केवल अमानवीय और शर्मनाक नहीं, बल्कि पूरे समाज का गहरा ज़ख्म है। उन्होंने यह भी दोहराया कि कांग्रेस पार्टी हर हाल में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।
इससे पहले संसद में भी राहुल गांधी ने यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मौत भाजपा के "सिस्टम" की वजह से हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि वो इस पर चुप क्यों हैं और उन्हें देश को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि न्याय में देरी ही अन्याय है, और इस मामले में पीड़िता को इंसाफ मिलना ही चाहिए।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1746)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (284)
- शहर और राज्य (336)
- दुनिया (728)
- खेल (349)
- धर्म - कर्म (536)
- व्यवसाय (165)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (167)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (417)
- हरियाणा (54)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (191)
- दिल्ली (217)
- महाराष्ट्र (138)
- बिहार (116)
- टेक्नोलॉजी (168)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (90)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (321)
- वीडियो (1033)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (68)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..