
फिटनेस की नई राह, विन्यास योग की बढ़ती लोकप्रियता
-
Manjushree
- June 11, 2025
आधुनिक जीवनशैली में फिटनेस के लिए विन्यास योग का प्रचलन
हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। योग मानसिक शांति, याददाश्त बढ़ाने, तनाव कम करने समेत कई मानसिक विकारों को जड़ से खत्म करने में कारगर है। आधुनिक जीवनशैली में फिटनेस और मानसिक शांति के लिए योग को तेजी से अपनाया जा रहा है, और इसी कड़ी में विन्यास योग एक लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरा है। यह एक गतिशील योग शैली है, जो न सिर्फ शरीर को लचीला बनाती है, बल्कि ऊर्जा, संतुलन और मन की स्थिरता को भी बढ़ावा देती है।
क्या है विन्यास योग?
विन्यास योग एक गतिशील योग शैली है जिसमें शरीर की मुद्राओं और सांसों का तालमेल प्रमुख होता है। जैसे संगीत के साथ नृत्य में तालमेल होता है, वैसे ही विन्यास योग में सांसों और शरीर की गति का तालमेल होता है। हर आसन सांस के साथ जुड़ा होता है और एक आसन से दूसरे आसन में लयबद्ध रूप से जाना होता है।
प्रमुख आसनों की बहुरंगी योग
विन्यास योग में अक्सर सूर्य नमस्कार से शुरुआत की जाती है और शव आसन पर इसका समापन होता है। इसमें फलकासन (प्लैंक), अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, चतुरंग दंडासन, उर्ध्व मुख श्वानासन और अधोमुख श्वानासन जैसे आसनों का तालमेल शामिल होता है। शुरुआत करने वालों को हल्के आसनों से आरंभ कर धीरे-धीरे प्रवाहमय गति अपनाने की सलाह दी जाती है।
शक्ति, कैलोरी बर्न और वजन के लिए लाभदायक
विन्यास योग को स्पंदनशील योग भी कहा जाता है क्योंकि यह शरीर में गर्मी उत्पन्न करता है, मांसपेशियों को सक्रिय करता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है, जिससे वजन भी घटता है। डेली योग प्रैक्टिस में यह योग पारंपरिक योग के मुकाबले अधिक सक्रिय होता है और कार्डियो वर्कआउट जैसा प्रभाव देता है। इससे न केवल शरीर मजबूत बनता है बल्कि मन भी शांत होता है।
सांस, प्राणायाम और ध्यान का महत्व
विन्यास योग में श्वास पर ध्यान केंद्रित करना सबसे अहम है। हर मुद्रा को सांस के साथ जोड़ा जाता है जिससे मानसिक एकाग्रता और आंतरिक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। योग के लाभ को बढ़ाने के लिए प्राणायाम और ध्यान को अभ्यास में शामिल करना भी जरूरी है।
योग क्षमता के अनुसार करें
विन्यास योग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई तय सीमा नहीं होती। आप अपनी योग क्षमता और लय के अनुसार अलग-अलग आसनों का संयोजन कर सकते हैं, जिससे यह योग शैली हर उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त बन जाती है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2125)
- अपराध (148)
- मनोरंजन (348)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (876)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (648)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (567)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (498)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (58)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (261)
- महाराष्ट्र (175)
- बिहार (194)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (109)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (380)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (55)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (8)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..