
National Latest Update : पढ़िए आज 02 मार्च 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...
-
Neha
- March 2, 2025
National Latest Update : पढ़िए आज 02 मार्च 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘कृषि और ग्रामीण समृद्धि’ विषय पर एक वेबिनार को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल का बजट हमारी सरकार के तीसरे टर्म का पहला पूर्ण बजट था। हम एक ऐसे भारत के निर्माण में जुटे हैं, जहां किसान समृद्ध हो, सशक्त हो। पीएम मोदी ने कहा कि हमने कृषि को विकास का पहला इंजन मानते हुए अपने अन्नदाताओं को गौरवपूर्ण स्थान दिया है।
- मणिपुर में करीब 21 महीनों की तनावपूर्ण स्थिति के बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद नजर आने लगी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राज्य के हालात पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मणिपुर में सड़कें ब्लॉक करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने कहा कि 8 मार्च से मणिपुर में सभी सड़कों पर आमजन की बेरोकटोक आवाजाही सुनिश्चित की जाए।
- उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए हिमस्खलन के चलते बर्फ में दबे लोगों का राहत-बचाव कार्य जारी है। हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में आईटीबीपी के जवान बचाव अभियान चला रहे हैं। हादसे में 55 लोग दब गए थे। इनमें से 4 की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।
- समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने योगी सरकार को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और इस सरकार के लोग सिर्फ झूठ बोलते हैं, उन्होंने जनता के लिए क्या किया है ? सारी संस्थाएं फेल हो गई हैं। वे सिर्फ हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करते हैं। प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार, तीनों बढ़ गए हैं। उन्होंने प्रदेश को नौकरशाही के हवाले कर दिया है। शिवपाल ने कहा कि यह सरकार हर तरह से फेल हो गई है।
- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिकी यात्रा के बाद शनिवार को ब्रिटेन पहुंचे। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप से हुई तीखी बहस के बाद जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उनके तेवर बिलकुल बदले हुए थे। जेलेंस्की ने लिखा कि हम सभी तरह के समर्थन के लिए USA के आभारी हैं। यूक्रेन के लोगों ने हमेशा इस समर्थन की सराहना की है, खासकर इन तीन वर्षों के आक्रमण के दौरान।
- शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस सम्मेलन आयोजित हुआ। इसकी जानकारी देते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से महाराष्ट्र में तीन नए कानूनों के कार्यान्वयन पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा को रोकने, ऐसे अपराधों को उजागर करने और समय पर ऐसे अपराधों के लिए चार्जशीट दायर करने पर चर्चा की गई।
ये भी पढ़ें- SEBI के नए अध्यक्ष की नियुक्ति, तुहिन कांता पांडे बने नए अध्यक्ष, जानें कितनी होगी सैलरी ?
- राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का कहना है, ''अगर उनके पास इतनी जानकारी है तो उन्हें मुख्यमंत्री के साथ बैठकर बताना चाहिए कि क्या चल रहा है और क्या नहीं. लेकिन उन्हें (तेजस्वी यादव को) ऐसी भ्रामक बातें कहना शोभा नहीं देता.' उन्होंने आगे कहा, "2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी. हम मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और वह फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे."
- एनसीपी-एससीपी नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्र और तमिलनाडु राज्य के बीच चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हर राज्य के अपने मुद्दे हैं, जो दूसरे से अलग हैं। सीएम एमके स्टालिन ने हमेशा कहा है कि उन्हें किसी भी चीज़ के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। अगर केंद्र सरकार कोई भी प्रस्ताव लाती है, तो उस पर चर्चा होनी चाहिए।
- 2000 रुपए के 98.18 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं और केवल 6,471 करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही अब जनता के पास बचे हैं। RBI ने शनिवार इसकी जानकारी दी। अब आरबीआई ने ताजा अपडेट में कहा है कि 19 मई 2023 को कारोबार बंद होने के दौरान 2000 रुपए के 3.56 लाख करोड़ रुपए के नोट मौजूद थे। इसके लिए आम लोग भारतीय डाक के जरिए देश के किसी भी डाकघर से 2000 रुपए के नोट अपने बैंक खाते में जमा कराने के लिए आरबीआई के किसी भी कार्यालय में भेज सकते हैं।
- सुप्रीम कोर्ट ने ऋण से जुड़े एक मामले में सेंट्रल बैंक की याचिका पर सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई लाभ कमाने के लिए लोन लेता है, तो वह उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत उपभोक्ता नहीं माना जा सकता। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के आदेश के खिलाफ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की।
- 16वें वित्त आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका हमारे वस्त्रों और कपड़ों पर उच्च टैरिफ लगाता है। इसलिए यदि हम सौदेबाजी के दौरान अपने उत्पादों के लिए रियायत लेने में कामयाब होते हैं, तो यह हमारे लिए एक जीत की स्थिति होगी। अगर हम एफटीए वार्ता के साथ आगे बढ़ने में सक्षम हैं, जैसा कि पीएम मोदी ने भी उम्मीद जताई है, तो भारत बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए एक महान गंतव्य बन जाएगा।
यहां देखें इस खबर का वीडियो भी...
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (748)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (294)
- दुनिया (304)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (362)
- व्यवसाय (120)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (131)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (140)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (194)
- वीडियो (609)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%