
एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन पर बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाने का लगा आरोप, हो सकती है उम्रकैद
-
Anjali
- December 3, 2024
Nargis Fakhri's sister arrested in America: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का नाम अचानक से चर्चा में आ गया है। दरअसल एक्ट्रेस अपनी बहन आलिया की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अपने ब्वॉयफ्रेंड को जिंदा जलाने का आरोप है। आलिया को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और अभी फिलहाल उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है।
नगरिस फाखरी की बहन पर लगा जिंदा जलाने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ पैचअप करना चाहती थीं। लेकिन एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स (Edward Jacobs) ने उनके साथ दोबारा रिश्ते में आने से इनकार कर दिया था। इस बात पर गुस्साई नरगिस की बहन ने एक्स बॉयफ्रेंड और उसकी करेंट गर्लफ्रेंड एटिएन की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नगरिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी ने पर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को जिंदा जलाने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक आलिया ने न्यूयॉर्क के एक गैराज में उस वक्त आग लगाई जब उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स अपने दोस्त एटीन के साथ वहां मौजूद थे और बताया जा रहा है कि इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।
मां ने किया बेटी का बचाव
नरगिस फाखरी ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उनकी मां ने जरूर आलिया का बचाव किया है। उन्होंने आरोपों पर अविश्वास व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि वह किसी की हत्या कर सकती है। वह हर किसी का ख्याल रखने वाली इंसान है। उसने हर किसी की मदद करने की कोशिश की है।" एडवर्ड जैकब्स की मां ने खुलासा किया कि जैकब्स और आलिया ने इस दुखद घटना से एक साल पहले ही अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। ब्रेकअप के बावजूद कथित तौर पर आलिया ने उनका पीछा करना जारी रखा। रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया कि जैकब्स और एटियेन (वर्तमान गर्लफ्रेंड) किसी रिश्ते में नहीं थे बल्कि सिर्फ दोस्त थे।
कौन है नरगिस फाखरी बहन आलिया फाकरी
आलिया फाखरी नरगिस फाखरी की छोटी बहन है। जो अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहती है। सुत्रों की माने तो जैकब्स ने आलिया से एक साल पहले ही रिश्ता तोड़ दिया था।
आलिया पर लगे इतने आरोप
जानकारी के मुताबिक, आलिया फाखरी को 26 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन ग्रैंड जूरी ने उन पर फर्स्ट डिग्री मर्डर के चार, सेकेंड डिग्री के चार काउंट के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा फर्स्ट डिग्री की आगजनी और सेकेंड डिग्री की आगजनी के एक-एक काउंट में आरोप तय किए गए हैं। बताया जा रहा है कि अगर उन पर ये गंभीर आरोप साबित हो जाते हैं तो उन्हें उम्रकैद की सजा हो सकती है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (295)
- दुनिया (308)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (366)
- व्यवसाय (123)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (133)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (136)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (61)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (196)
- वीडियो (616)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..