
हिमाचल में लैंडस्लाइड का कहर: बिलासपुर में बस पर गिरा पहाड़,कई लोग दबे,PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक
-
Anjali
- October 8, 2025
हिमाचल लैंडस्लाइड का दर्दनाक मंजर एक बार फिर सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हुआ, जब एक निजी बस पर अचानक पहाड़ का मलबा गिर गया। इस बिलासपुर लैंडस्लाइड में अब तक करीब 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीमों ने रातभर राहत कार्य जारी रखा।
बस पर सीधे गिरा भूस्खलन का मलबा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हिमाचल में भूस्खलन का यह मलबा सीधे बस की छत पर गिरा। हादसे के समय बस में करीब 35 लोग सवार थे। इस दर्दनाक बिलासपुर बस हादसा में 15 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। बताया जा रहा है कि बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी। यह हिमाचल में लैंडस्लाइड का कहर इतना भयावह था कि पूरी बस मलबे में समा गई। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य में जुटी है।
एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, दो बच्चे बचे जिंदा
जानकारी के मुताबिक इस हिमाचल लैंडस्लाइड में एक ही परिवार के चार सदस्य जान गंवा बैठे। हालांकि, भाई-बहन के दो छोटे बच्चे आरुषि और शौर्य को जिंदा निकाल लिया गया। वहीं, एक बच्चा राहुल अभी भी लापता बताया जा रहा है। हिमाचल हादसा इतना बड़ा था कि मलबा हटाने में घंटों लग गए। बिलासपुर लैंडस्लाइड के कारण पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
CM सुक्खू ने जताया शोक, दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
जानकारी के मुताबिक हिमाचल में लैंडस्लाइड का कहर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दर्दनाक हिमाचल हादसा है। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि “सरकार इस कठिन समय में हर पीड़ित परिवार के साथ है।” हिमाचल लैंडस्लाइड से जुड़ी हर जानकारी पर सीएम खुद नज़र रख रहे हैं।
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और भाजपा नेताओं ने भी जताया दुख
बिलासपुर बस हादसा की सूचना मिलते ही उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भूस्खलन की यह घटना अत्यंत दुखद है और इसकी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर और कई वरिष्ठ नेताओं ने भी हिमाचल हादसा पर गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की।
PM मोदी ने जताया शोक, 2 लाख रुपये की सहायता का ऐलान
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल लैंडस्लाइड में जनहानि पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा, “हिमाचल में लैंडस्लाइड का कहर बेहद दुखद है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं।” PM मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को करीब 2-2 लाख रुपये और घायलों को करीब 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि वे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। यह बिलासपुर बस हादसा पूरे देश को झकझोर गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हिमाचल में भूस्खलन की इस घटना पर शोक जताया। उन्होंने एक्स (Twitter) पर लिखा “हिमाचल लैंडस्लाइड के कारण हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”राष्ट्रपति ने कहा कि हिमाचल में लैंडस्लाइड का कहर एक बड़ी चेतावनी है, जिससे सावधानी बरतना जरूरी है।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – मन अत्यंत दुखी है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिमाचल हादसा पर कहा, “हिमाचल में भूस्खलन के कारण हुए बस हादसे से मन अत्यंत दुखी है। एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं।” उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। यह बिलासपुर लैंडस्लाइड हिमाचल के लिए इस साल की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक मानी जा रही है।
प्रियंका गांधी और विपक्ष के नेताओं ने भी जताया शोक
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी सोशल मीडिया पर हिमाचल लैंडस्लाइड पर दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दर्दनाक हिमाचल हादसा है। उन्होंने कहा, “राज्य की कांग्रेस सरकार हर तरह से पीड़ित परिवारों के साथ है और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।” इस बिलासपुर लैंडस्लाइड में जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना जताई।
कौन-कौन हुए इस हादसे का शिकार
हिमाचल में लैंडस्लाइड का कहर में अब तक करीब 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें दो बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में नक्ष (7), बक्शी राम (42), कृष्ण लाल (30), चालक रजनीश (36), चुनी लाल (52), प्रवीण कुमार (40), कांता देवी (51) सहित कई स्थानीय लोग शामिल हैं। हिमाचल लैंडस्लाइड से बिलासपुर जिला शोक में डूबा है। सभी शवों का पोस्टमार्टम बरठीं अस्पताल में किया जा रहा है।
रेस्क्यू जारी, मलबे से बस पूरी तरह निकाली गई
बिलासपुर बस हादसा के बाद रातभर बचाव कार्य जारी रहा। बारिश और अंधेरे के बावजूद एनडीआरएफ और पुलिस टीमों ने बस से शवों को निकाला। सुबह तक बस को मलबे से बाहर निकाल लिया गया। हिमाचल में भूस्खलन के कारण रास्ता बंद हो गया था, जिसे अब धीरे-धीरे खोलने की कोशिश जारी है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2281)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (387)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (946)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (708)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (579)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (531)
- हरियाणा (68)
- मध्य प्रदेश (68)
- उत्तर प्रदेश (258)
- दिल्ली (295)
- महाराष्ट्र (191)
- बिहार (243)
- टेक्नोलॉजी (203)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (120)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (405)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (22)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (94)
- उत्तराखंड (20)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (3)
- पश्चिम बंगाल (11)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (37)
- लाइफ स्टाइल (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..