
Kartik Aaryan Birthday: गोवा में 'रूह बाबा' कुछ इस तरह मना रहे स्पेशल डे, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
-
Anjali
- November 22, 2024
Kartik Aaryan Birthday: बॉलीवुड में इन दिनों रूह बाबा के नाम से चर्चा में आए एक्टर कार्तिक आर्यन आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने बेहद कम समय में अपनी पहचान एक शानदार एक्टर के रूप में बनाई है। कार्तिक आर्यन की फिल्म के फैंस दीवाने हैं । बर्थडे ईव पर वो गोवा के बीच पर दिखे. सोशल मीडिया के जरिए फैंस को समंदर, रेत और सूरज का दर्शन कराया। वो यहां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे हैं। कार्तिक ने अपने करियर ग्राफ में बहुत सी बेहतरीन फिल्में की हैं। न सिर्फ दर्शकों ने, बल्कि समीक्षकों ने भी उनकी खुले दिल से सराहना की है। बॉलीवुड नाम कमाने से पहले भी उन्होंने काफी मेहनत की है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर एक्टर समुद्र, रेत और सूरज के बीच समय बिताते नजर आए हैं।
कार्तिक आर्यन आज मना रहे अपना 34वां जन्मदिन
कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। कार्तिक आर्यन का असली नाम कार्तिक तिवारी था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए अपना सरनेम बदल दिया था। कार्तिक ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से की थी। इस फिल्म से उन्हें शानदार पहचान मिली थी। इसी फिल्म में उनके 5 मिनट के लंबे चौड़े डायलॉग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद से ही कार्तिक आर्यन बॉलीवुड में छा गए थे। इसके बाद उनकी जिंदगी में कई लड़कियों ने एंट्री की। कार्तिक अपने रोमांटिक रिश्तों को हमेशा प्राइवेट रखते हैं। ऐसे में उन्हें कई लड़कियों के साथ जोड़ा गया है। इसमें सारा अली खान और जाह्नवी कपूर का नाम सबसे पहले सामने आता है। कार्तिक आर्यन ने जब पूछा गया था कि उन्हें 2 लड़कियों को डेट करने के बाद अफसोस हुआ, तब कार्तिक ने जवाब दिया था कि क्या होगा अगर वह बाद में दोस्त बन गए हो तो, लेकिन हां मुझे आज भी अफसोस है।
वायरल हो रहा पोस्ट
स्टार कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह धूप, रेत और समंदर का आनंद उठाते दिख रहे हैं। बीच पर खड़े अभिनेता को गुलाबी शर्ट और सफेद पैंट पहने हुए सूरज को निहारते देखा जा सकता है। कैप्शन के नाम पर एक दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। ये पोस्ट कार्तिक ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट की थीं।
कार्तिक आर्यन कर चुके हैं इन एक्ट्रेस को डेट?
बता दें, कार्तिक आर्यन के साथ लव आज कल 2 की शूटिंग के दौरान सारा अली खान को डेट करने की खबरें आई थीं। इसके बाद खबर आई कि वह जाह्नवी कपूर के साथ रिश्ते में हैं, लेकिन धीरे-धीरे इन सभी अफवाहों पर विराम लग गया। फैंस का कहना है कि सारा और जाह्नवी बाद में कार्तिक की अच्छी दोस्त बन गईं। फिल्हाल, कार्तिक आर्यन सिंगल है और वह लगातार बॉलीवुड को ब्लॉकबस्टर फिल्में दे रहे हैं।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2125)
- अपराध (148)
- मनोरंजन (348)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (876)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (648)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (567)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (498)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (58)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (261)
- महाराष्ट्र (175)
- बिहार (194)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (109)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (379)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (55)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (8)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..