कृष्ण जन्माष्टमी पर कैसे सजाएं बाल गोपाल की अनोखे तरीके से झांकियां
-
Manjushree
- August 15, 2025
Krishna Janmashtami 2025: भारत में प्रत्येक वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोग अपने घरों में कृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी सजाते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी सजाना सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि भगवान कृष्ण के जीवन और लीलाओं को सजीव रूप में प्रस्तुत करने का अनोखा तरीका होता है। भगवान के बाल लीलाओं के रूप से लेकर युवा रूप तक की झलकियां झांकियों में प्रस्तुत करते हैं।
कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक काफी हर्षोल्लास में मनाते हैं। घर-घर में भरपूर भक्ति का माहौल बना रहता है। घरों में लड्डू गोपाल की झांकियां तरह-तरह से सजाते हैं। आइये हम आपको बताते हैं लड्डू गोपाल के झांकी सजाने के आसान और अनोखा तरीका-
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 पर झांकी कैसे सजाएं - जन्माष्टमी पर झांकियों के सजावट के लिए आप लड्डू गोपाल को माखन खिलाते, गोवर्धन पर्वत उठाते, गोकुल, वृंदावन की लीलाएं करते, राधा कृष्ण की रास लीला करते, कालिया नाग पर नाचते हुए, कंस का वध करते हुए, आदि दृश्य को झांकी सजाने के आइडिया के माध्यम से कृष्ण लीला दर्शा सकते हैं।
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 झांकी सजाने के लिए सामग्री : रंगबिरंगी रिबन पताका, कान्हा का झूला, फूल, फूलमाला, कैंडल, गुब्बारे, मोरपंख, मोती और मोतियों की माला, हांडी, बांसुरी, झालर, मोमबत्ती, थर्माकोल, रंग बिरंगे कपड़ों की कतरनें, रंग-बिरंगी लाइटें, आदि।
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 कृष्ण की झांकी कैसे बनाएं?
- इसके सबसे पहले एक झूला लाएं और उसे पूजा घर के पास लटकाएं।
- इन झूलों को अच्छे से सजाकर उसमें नंद गोपाल को विराजमान करें।
- बालगोपाल को उनके सुंदर वस्त्र और आभूषण पहनाएं।
- पूजा स्थल को सुंगधित फूलों के साथ सजाएं।
- आप चाहे तो आर्टिफिशियल फूलों से सजा सकते हैं।
- इसमें कैंडल, गुब्बारे और मोतियों का उपयोग कर सकते हैं।
- साथ ही आप पूजा स्थल के आसपास सजावट के लिए आकर्षक पौधे भी लगा सकते हैं, जैसे गरबेरा डेजी का पौधा।
- पूजा स्थल को रंगबिरंगी झालरों के साथ भी सजा सकते हैं। इसे आपका पूजा स्थल जगमगा उठेगा।घर के द्वार, खिड़की और दीवारों को
- रिबन, गुब्बारे, झालर, पताका, फूलमाला, कैंडल, झालर और अन्य सामग्री से सजा सकते हैं।
- झूले और पूजा स्थल के आसपास सुंदर रंगोली का बनाएं।
- आप चाहें तो किसी भी प्रकार की आर्टिफिशियल चीजों का उपयोग न करते हुए संपूर्ण पूजा स्थल और घर को मात्र सुगंधित फूलों से सजाएं।
- पूजा स्थल या झांकी की सजावट दही-हांडी के बिना अधूरी है, दही-हांडी को भी अच्छी तरह से सजाकर लटकाएं।
- आप हांडी को सजाने के लिए गोल्डन लेस या फूल-पत्तियों व मोतियों को चिपकाकर सजा सकते हैं।
- आप पूजा स्थल के सामने बनी रंगोली के बीच में भी दीये लगाकर उसे सजा सकते हैं। अतः पूजा स्थल के आस-पास दीये जलाएं।
- बांसुरी को मोतियों, लेस और रंगीन रिबन से सजाएं और भगवान के पास रखें।
- रात्रि में आप जन्माष्टमी का कार्यक्रम के दौरान पूजा स्थल के आसपास और द्वार पर दीपकों को जलाएं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2364)
- अपराध (159)
- मनोरंजन (415)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (1004)
- खेल (436)
- धर्म - कर्म (743)
- व्यवसाय (191)
- राजनीति (589)
- हेल्थ (202)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (556)
- हरियाणा (76)
- मध्य प्रदेश (72)
- उत्तर प्रदेश (283)
- दिल्ली (326)
- महाराष्ट्र (201)
- बिहार (310)
- टेक्नोलॉजी (215)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (129)
- शिक्षा (122)
- नुस्खे (90)
- राशिफल (425)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (23)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (26)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (8)
- गुजरात (21)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (13)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (45)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..