
हेमंत सोरेन ने Bihar Election 2025 में अकेले उतरने के दिए संकेत
-
Shweta
- June 17, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है और इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (Hemant Soren JMM) ने बड़ा संकेत दिया है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस बार INDIA गठबंधन से अलग होकर स्वतंत्र राजनीतिक दल के रूप में मैदान में उतर सकती है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार (16 जून 2025) को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में यह बात कही।
भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (Hemant Soren JMM) का बिहार में भी अपना संगठित ढांचा है और वह झारखंड से सटी 12 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने जोर देकर कहा, "हमें INDIA गठबंधन की बैठकों में नहीं बुलाया गया, तो हम जबरदस्ती वहां घुसने भी नहीं जा रहे। हमारी अलग पहचान है और हम बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) में अपनी ताकत दिखाएंगे।"
उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी को चेतावनी भरे लहजे में कहा, "हमने झारखंड में गठबंधन धर्म निभाया। RJD को मात्र एक सीट मिली थी, फिर भी हमने उसके विधायक को पूरे कार्यकाल मंत्रिमंडल में जगह दी। अब वही गठबंधन धर्म कांग्रेस और RJD को बिहार में दिखाना चाहिए।"
झामुमो (Hemant Soren JMM) ने इस बार जिन 12 सीटों को चिह्नित किया है, उनमें तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, ठाकुरगंज, रुपौली, रामपुर, बनमनखी, जमालपुर, पीरपैंती और चकाई शामिल हैं। पार्टी का मानना है कि इन क्षेत्रों में आदिवासी मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या है और झारखंड में आदिवासी हितों के लिए किए गए काम इन मतदाताओं को आकर्षित करेंगे।
झामुमो पहले भी (Bihar Election 2025) में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता रहा है। वर्ष 2010 में पार्टी के उम्मीदवार ने चकाई सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार भी पार्टी ने इन इलाकों में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ज़मीनी स्तर पर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। झामुमो (Hemant Soren JMM) का कहना है कि वह बिहार में सिर्फ चुनाव नहीं लड़ रहा, बल्कि अपनी राजनीतिक पहचान को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1493)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (592)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (499)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (528)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (378)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (85)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (291)
- वीडियो (967)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..