Dhanteras 2025: धनतेरस पर खरीदें ये 4 चीजें, मां लक्ष्मी की बरसेगी असीम कृपा
-
Manjushree
- October 18, 2025
धनतेरस (Dhantesras) दिवाली की शुरुआत का पहला दिन माना जाता है। यह दिन मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा का पर्व है। धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन या अन्य मूल्यवान वस्तुएं खरीदते हैं क्योंकि कहा जाता है कि इस दिन जो व्यक्ति शुभ मुहूर्त में पूजन और खरीदारी करता है, उसके घर धन-धान्य और सौभाग्य की कभी कमी नहीं होती।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन और धातु की चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। आज जानेंगे कि धनतेरस के दिन हम किन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
धनतेरस 2025 मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 18 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। जिसकी शुरुआत मुहूर्त कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर होगी और समापन कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर 19 अक्टूबर को दोपहर 01 बजाकर 51 मिनट पर होगी।
धनतेरस 2025 पर क्या खरीदना शुभ होता है ?
सोना, चांदी और पीतल: शुभ लाभ
धनतेरस के दिन सोना या चांदी से बने वस्तुएं खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन घर लाने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सोना चांदी या पीतल से बने बर्तन खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा धन्य-धान्य भरपूर होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होती है और रुके हुए काम पूरे होते हैं।
- सोने की खरीदारी से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
- चांदी घर में शुद्धता और आर्थिक स्थिरता लाती है।
- पीतल के बर्तन घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि लाते हैं।
लक्ष्मी और कुबेर की प्रतिमा लाएं
धनतेरस के दिन भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की प्रतिमा को लाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। लक्ष्मी देवी की कृपा से जीवन खुशहाल रहता है। सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
-
प्रतिमा को घर के पूजा स्थल या मुख्य दरवाजे के पास रखें।
-
प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं और लक्ष्मी मंत्र का जाप करें।
-
प्रतिमा को लाने के बाद इसे साफ-सुथरे स्थान पर रखें और नियमित पूजा करें।
धनिया के बीज खरीदना शुभ
धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदने की परंपरा भी शुभ मानी जाती है। धनतेरस पर धनिया के बीज खरीदते हैं तो वे इसे दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा या भाई दूज के दिन बोते हैं। कहा जाता है कि धनिया अंकुरित होकर बढ़ने से परिवार की संपन्नता और सुख-समृद्धि भी लगातार बढ़ती जाती है। धनिया के बीज सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लाते हैं। माना जाता है कि यह नकारात्मक शक्तियों को दूर करने में मदद करता है।
-
धनिया के बीज को घर में पूजा स्थल या लक्ष्मी स्थान पर रखें।
-
इसे खरीदने के बाद हल्दी या चावल के साथ पूजन और मंत्र पढ़ना शुभ माना जाता है।
-
धनतेरस पर यह उपाय करने से घर में सुख, धन और सौभाग्य बढ़ता है।
धनतेरस पर झाड़ू खरीदें, बढ़े समृद्धि
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना और उसका पूजन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। झाड़ू केवल सफाई का उपकरण नहीं, बल्कि यह मां लक्ष्मी का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नया झाड़ू घर में दरिद्रता को दूर करता है और घर में सुख-धन और समृद्धि का वास सुनिश्चित करता है।
-
नया झाड़ू घर में लाने के बाद उसकी साफ-सफाई करें और सुगंधित सामग्री जैसे हल्दी, चावल या फूल रखकर पूजन करें।
-
झाड़ू को मुख्य दरवाजे या पूजा स्थान पर रखें।
-
झाड़ू से घर की सफाई करते समय सोचें कि आप घर में सुख-धन और सकारात्मक ऊर्जा ला रहे हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2364)
- अपराध (159)
- मनोरंजन (415)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (1004)
- खेल (436)
- धर्म - कर्म (743)
- व्यवसाय (191)
- राजनीति (589)
- हेल्थ (202)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (556)
- हरियाणा (76)
- मध्य प्रदेश (72)
- उत्तर प्रदेश (283)
- दिल्ली (326)
- महाराष्ट्र (201)
- बिहार (310)
- टेक्नोलॉजी (215)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (129)
- शिक्षा (122)
- नुस्खे (90)
- राशिफल (425)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (23)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (26)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (8)
- गुजरात (21)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (13)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (45)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..