Dark Mode
  • day 00 month 0000
Budget Session 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र, जानिए क्या-क्या रहा खास

Budget Session 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र, जानिए क्या-क्या रहा खास

Budget Session 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों सियासत चरम पर है। इस बीच आज से संसद के बजट सत्र (Budget Session 2025) का आगाज हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू (President Murmu) ने मोदी सरकार (Modi Government) की ओर से शुरू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए आगामी वित्त वर्ष में विकसित भारत (Viksit Bharat) की संकल्पना को एक बार फिर देश के सामने रखा। वहीं वहीं अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति मुर्मू (President of India) ने महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) का भी जिक्र किया, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि दी।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में महाकुंभ 2025 का भी किया जिक्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद (Parliament) के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक चेतना का पर्व है। इस समय महाकुंभ का ऐतिहासिक पर्व चल रहा है। यह भारत की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक चेतना का पर्व है। करोड़ों लोग स्नान कर चुके हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ 2025 में मची भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

 

ये भी पढ़ें- 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आम आदमी की 'उम्मीदों का बजट'

 

पीएम आवास योजना में 3 करोड़ अतिरिक्त परिवारों को मिलेंगे पक्के घर

बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू (Budget Session 2025) ने कहा कि अभी 2 महीने पहले ही हमने संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ मनाई है और कुछ दिन पहले ही भारतीय गणतंत्र ने 75 वर्षों की यात्रा भी पूरी की है। ये अवसर लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत के गौरव को नई ऊंचाई देगा। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Scheme) का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना विस्तार करते हुए 3 करोड़ अतिरिक्त परिवारों को नए घर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए 5 लाख 36 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाने की योजना है। वहीं जनजातीय समाज के 5 करोड़ लोगों के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया गया है, जिसके लिए 80 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojna) के अंतर्गत 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा देने का फैसला हुआ है। इन्हें हर साल 5 लाख रुपए का हेल्थ कवर मिलेगा।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Budget Session 2025) बोलीं- लोकसभा-विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण महत्वपूर्ण कदम

उन्होंने कहा कि मेरी सरकार महिलाओं के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने में, यानी महिला के नेतृत्व वाले विकास में विश्वास करती है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए लोकसभा और विधान सभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 91 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों को सशक्त किया जा रहा है। आज हमारा युवा स्टार्टअप्स, स्पोर्ट्स से लेकर स्पेस तक हर फील्ड में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। माय भारत पोर्टल के जरिए लाखों युवा राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जुड़ रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें- पढ़ रही और आगे बढ़ रही हमारी बेटियां, केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों ने बदली तस्वीर

 

अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में भारतीयों की उपलब्धि पर जताई खुशी

इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की टीमों ने चाहे ओलंपिक हो, या फिर पैरालंपिक, हर जगह बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हाल ही में विश्व शतरंज चैम्पियनशिप (World Chess Championship) में भी भारत ने अपना परचम लहराया है। फिट इंडिया मूवमेंट (Fit India Movement) चलाकर हम सशक्त युवाशक्ति का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना पूरी हो गई है और अब देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलवे लाइन से जुड़ जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत चेनाब ब्रिज का निर्माण हुआ है, जो भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। साथ ही आंजी ब्रिज, देश का पहला रेल केबल ब्रिज बना है।

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण (Budget Session 2025) के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लोकसभा और फिर राज्यसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 (Economic Survey 2025-26) पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। इस पर लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति ने दोनों सदनों की कार्यवाही को 1 फरवरी 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया।

 

यहां सुनें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पूरा अभिभाषण...

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?