Dark Mode
  • day 00 month 0000
'जाट' की दहाड़ बनी विवाद का कारण, इस समुदाय ने जताई नाराजगी

'जाट' की दहाड़ बनी विवाद का कारण, इस समुदाय ने जताई नाराजगी

जाट मूवी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की नई मूवी 'जाट' (Jaat) मूवी हाल ही में विवादों में घिरी हुई है। जाट फिल्म (Jaat movie) का एक ऐसा सीन जो कि ईसाई समुदाय (Christian community) की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। जानकारी के मुताबिक विवाद चर्च (church) में फिल्माए गए एक दृश्य को लेकर है, जिसमें रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) चर्च के अंदर खून-खराबा करते दिख रहे हैं। जिसको लेकर ईसाई समुदाय (Christian community) ने कड़ी आपत्ति जताई है। माना जा रहा है कि जाट की दहाड़ (Jaat Ki Dahad) अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। क्या सनी पाजी की जाट फिल्म पर इस विवाद का कितना असर पड़ेगा? क्या जाट से विवादित सीन को हटाया जाएगा? सनी देओल (Sunny Deol) इस पर क्या अपनी प्रतिक्रिया देंगे या नही ? आइए जानते है यह विवाद जाट को नुकसान पहुंचाएगा या नहीं ?

क्या है जाट की दहाड़ के विवाद की वजह

'जाट' की दहाड़ बनी विवाद का कारण, इस समुदाय ने जताई नाराजगी

जाट मूवी (Jaat movie) हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, इसी के साथ इस फिल्म में सनी पाजी का एक्शन लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। इसी बीच जाट (Jaat) एक विवाद का कारण बनती भी नजर आ रही है। इस मूवी में एक ऐसा सीन दिखाया गया है जिसमें विलेन का रोल निभा रहे रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) चर्च में प्रार्थाना के दौरान खून खराबा करते नजर आ रहे है। जिसको लेकर ईसाई समुदाय (Christian community) के लोगों ने नाराजगी जताते हुए जाट मूवी (Jaat movie) से यह सीन हटाने की मांग कर रहे है। जानकारी के मुताबिक- फिल्म के निर्देशक, निर्माता, और स्टार कास्ट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी अपील की है।


ईसाई समुदाय का क्या है कहना ?

सूत्रों के अनुसार क्रिश्चियन समुदाय (Christian community) का कहना है कि- फिल्म (Jaat) में इस तरह के दृश्य जानबूझकर डाले गए हैं, उनका मानना है कि ये किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है। साथ ही क्रिश्चियन समुदाय ने सनी देओल, रणदीप हुड्डा, निर्देशक गोपीचंद मालिनीनी(Gopichand Malinini), निर्माता नवीन मालिनीनी (Naveen Malinini) और जाट फिल्म के बैनर पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन सभी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत (religious sentiments) करने और पवित्र स्थल की बेअदबी करने के आरोप में केस दर्ज करने की मांग की है।

'जाट' की दहाड़ बनी विवाद का कारण, इस समुदाय ने जताई नाराजगी

क्या जाट फिल्म होगी बैंन

जानकारों का कहना है कि- जाट मूवी (Jaat Movie) का यह विवाद धार्मिक भावनाओं (controversy of Jaat movie) से जुड़ा है , जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वहीं ऐसे मामलों में संतुलन और जिम्मेदारी दोनों का ध्यान रखना जरुरी होता है। कहा जा रहा है कि फिल्म निर्माता को यह समझना होगा कि अपनी कला की आजादी के साथ किसी भी प्रकार से सामाज (society) पर नकारात्मक प्रभाव ना पड़े।

'जाट' की दहाड़ बनी विवाद का कारण, इस समुदाय ने जताई नाराजगी

सिनेमाघरों में कब गूंज उठी थी 'जाट की दहाड़'

'जाट' की दहाड़ बनी विवाद का कारण, इस समुदाय ने जताई नाराजगी

बता दें कि फिल्म 'जाट' (Jaat) 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बता दें कि गदर-2 (Gadar-2) की अपार सफलता के बाद सनी देओल (Sunny Deol) ने जाट मूवी के जरिए वापसी की है। परन्तु अब जाट विवाद में घिरी हुई है। इस मूवी में सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि इस मूवी को गोपीचंद मालिनीनी (Gopichand Malinini) के निर्देशित में बनाया गया है और नवीन मालिनीनी ने प्रोड्यूस किया है।


अब तक जाट की कितनी हुई कमाई

'जाट' की दहाड़ बनी विवाद का कारण, इस समुदाय ने जताई नाराजगी

बता दें कि जाट को रिलीज हुए 5 दिनों का समय बीत चुका है, वहीं जाट का कलेक्शन (collection of Jaat) धीरे-धीरे बढ़ता नजर आ रहा है। वहीं अभी तक जाट मूवी (Jaat Movie) ने भारतीय बॉक्स ऑफिस (box office) पर करीब 53 करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई कर चुकी है। हालांकि, अगर जाट को हिट होना है तो अभी उसे बॉक्स ऑफिस पर लंबा सफर तय करना है। बता दें कि इससे पहले 2023 में आई सनी देओल की पिछली मूवी गदर 2 मेगा ब्लॉकबस्टर (blockbuster) साबित हुई थी।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?