Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 19 अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें

पढ़िए आज 19 अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया की उन्होंने एलन मस्क से बातचीत की और तकनीक व नवाचार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वॉशिंगटन डीसी में हुई पिछली मुलाकात के विषयों को भी दोहराया गया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत, अमेरिका के साथ तकनीकी सहयोग को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भगवद गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को की "मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर" में शामिल होने पर हर भारतीय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये प्राचीन ग्रंथ भारत की अनमोल ज्ञान धरोहर का प्रतीक हैं, जो सदियों से दुनिया को रोशनी दे रहे हैं। शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा हमारी सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक कल्याण के केंद्र में स्थापित करने के निरंतर प्रयासों को सराहा और इसे एक महत्वपूर्ण वैश्विक पहचान बताया।

 

  • केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मरघेरिता ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में जडिबटेक शोरूम का दौरा किया। उन्होंने बटिक कला की सराहना करते हुए इसे परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मेल बताया। मंत्री ने कहा कि भारत और मलेशिया के बीच इस कला को लेकर सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

 

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने मिन्टो ब्रिज सहित प्रमुख जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार बरसात के दौरान जलभराव से बचने के लिए ऑटोमैटिक पंप और 24x7 ऑपरेटर तैनात किए गए हैं। मिन्टो ब्रिज में हर साल डूबती बसों की घटनाओं के बाद ये कदम उठाए गए हैं।

 

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विले पार्ले में मुंबई मेट्रो रूट-7A की डाउनलाइन सुरंग के ब्रेकथ्रू समारोह में हिस्सा लिया। अंधेरी ईस्ट से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट टी-2 तक बनने वाला यह रूट मुंबईकरों के सफर को तेज और आसान बनाएगा। इस टनल ब्रेकथ्रू के साथ शहर के स्मार्ट और सहज भविष्य की दिशा में एक अहम कदम बढ़ा है।

 

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित नरोन्हा प्रशासन अकादमी में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में "वन संरक्षण व जलवायु समर्थ आजीविका" विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने वनों की भूमिका और जनजातीय संस्कृति के संरक्षण को विकसित भारत और मध्यप्रदेश के विकास से जोड़ा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. डीडी उईके सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

 

  • भुवनेश्वर के कृषिभवन में ओडिशा एकीकृत सिंचाई परियोजना (OIIPCRA) के तहत मलेशिया के लिए किसानों और अधिकारियों की 7 दिवसीय शैक्षणिक यात्रा को डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह देव ने हरी झंडी दिखाई। इस यात्रा का उद्देश्य उन्नत बागवानी और जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण देना है। समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

  • ब्राजील में आयोजित 15वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस मुलाकात में भारत-रूस के बीच कृषि सहयोग को मजबूती देने पर चर्चा हुई। बातचीत में नवाचार, सतत विकास और उन्नत कृषि पद्धतियों पर विशेष जोर दिया गया।

 

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के जेपी गंगा पथ का आकस्मिक दौरा किया, इस दौरान उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों के साथ आगामी एयर शो की तैयारियों का जायजा लिया। वे कार्यक्रम स्थल पर चल रही व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

 

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "लोकसभा में पेश किया गया वक्फ एक्ट बिल पूरी मुस्लिम समुदाय के लिए फायदेमंद है। हालांकि, कांग्रेस ने 2013-14 में जल्दबाजी में यह बिल लाया था, जिससे कई नकारात्मक प्रभाव पड़े थे, यहां तक कि मुस्लिम समुदाय को भी नुकसान हुआ। अब इस बिल को सही किया गया है और यह मुस्लिमों के लिए लाभकारी है। 

 

  • प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और उनके परिवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभियोजन शिकायत दर्ज की है। इस मामले में 2.66 करोड़ रुपये की असमान संपत्ति का मामला सामने आया है। ED की जांच में अपराध से अर्जित संपत्तियां पाई गईं, जिनमें 64.53 लाख रुपये की संपत्ति पहले ही जब्त की जा चुकी है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?