
सोनू सूद ने किया देश का नाम रोशन, थाईलैंड में मिली बड़ी अचीवमेंट, बने देश के ब्रांड एंबेसडर
-
Anjali
- November 10, 2024
Sonu Sood : सोनू सूद ने कोरोना महामारी के दौरान लाखों लोगों का दिल जीतकर सिर्फ भारत में नहीं दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। पर इस बार जो हुआ है उससे वह खुद भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सोनू सूद ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। उनके फैंस उन्हें बधाई देने लगे। पूरे सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का तांता लग गया। अब उनके खाते में एक और अचीवमेंट जुड़ गया है। जो उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल सोनू को थाईलैंड का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है। उन्हें थाईलैंड की टूरिज्म मिनिस्ट्री ने उन्हें ऑनरेरी टूरिज्म एडवाइजर का सर्टिफिकेट भी दिया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। सोनू सूद ने एक बड़ा सा नोट भी लिखा। पूरे इंटरनेट पर सोनू सूद वाहवाही लूट रहे हैं। उन्होंने इसके लिए अपने फैंस का धन्यवाद भी किया है।
कोरोना महामारी में जीता लाखों लोगों का दिल
सोनू ने कोरोना महामारी में लाखों बेघर लोगों को सहारा दिया और कई लोगों की मदद की। उनके परोपकारी कार्यों के कारण ही दुनिया भर में उनकी एक अलग पहचान बनी। इसीलिए थाईलैंड की मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म ने उन्हें ऑनरेरी टूरिज्म एडवाइजर के रूप में नियुक्त किया और उन्हें इसका स्पेशल सर्टिफिकेट भी दिया गया।
सोनू सूद ने किया फैंस का शुक्रिया अदा
सोनू सूद को थाईलैंड के पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाने के बाद उन्हें एक सर्टिफिकेट भी मिला है। अब थाईलैंड सरकार ने उन्हें एक नई जिम्मेदारी सौंप दी है, जिसके तहत वह भारत से थाईलैंड आने वाले टूरिस्ट्स के लिए एक पुल का काम करेंगे। थाईलैंड के मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म की यह पहल भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए है और वह जानते हैं कि सोनू सूद की जनता के दिल में एक खास छवि है, जो इस काम में मददगार साबित होगी।
भारतीय टूरिस्ट और थाईलैंड टूरिज्म के बीच पुल बने सोनू
सोनू के लिए ये एक नई जिम्मेदारी है जिसके लिए वे बेहद खुश और एक्साइटेड हैं। इसके तहत सोनू भारत से थाईलैंड आने वाले टूरिस्ट्स के लिए एक पुल का काम करेंगे। उन्हें इसके लिए एक स्पेशल सर्टिफिकेट भी मिला है। थाईलैंड मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म इसके तहत भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करना चाहता है। सोनू सूद थाईलैंड के टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मार्केटिंग स्ट्रैटजी पर सलाह देंगे और पब्लिक रिलेशन इफॉर्ट्स को देखएंगे। ताकि भारतीय पर्यटक इस देश की खूबसूरती देख सकें। इससे थाईलैंड के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही सोनू के फैंस के लिए ये एक प्रेरणा की तरह है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद अपकमिंग फिल्म फतेह में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह और जैकलीन फर्नांडिज हैं। फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2135)
- अपराध (149)
- मनोरंजन (348)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (878)
- खेल (385)
- धर्म - कर्म (650)
- व्यवसाय (183)
- राजनीति (568)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (502)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (59)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (261)
- महाराष्ट्र (175)
- बिहार (196)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (381)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (56)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..