बिहार विधानसभा चुनाव: पटना में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो आज
-
Anjali
- November 2, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सियासत अब अपने चरम पर है। आज बिहार की राजधानी पटना के लिए बड़ा दिन है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी खुद आज यहां रोड शो करने वाले हैं। पटना रोड शो 2025 के जरिए पीएम मोदी लोगों से एनडीए प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील करेंगे। बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि अब पहले चरण की वोटिंग में सिर्फ 3 दिन बाकी हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राज्य में चुनावी प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी पूरी ताकत झोंक चुके हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी का दिन बेहद व्यस्त रहेगा। अपने इस दौरे के दौरान वह बिहार चुनाव प्रचार के तहत आरा, नवादा और पटना रोड शो 2025 में शामिल होंगे। यह दौरा बिहार में एनडीए के लिए बेहद रणनीतिक माना जा रहा है क्योंकि इससे पूरे प्रदेश में चुनावी लहर को दिशा मिल सकती है।
जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की पहली जनसभा भोजपुर जिले के आरा में होगी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के तहत दोपहर करीब 1:30 बजे पीएम मोदी आरा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील करेंगे। इस जनसभा में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसके बाद पीएम दोपहर 3:30 बजे नवादा पहुंचेंगे, जहां वह दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार चुनाव प्रचार के तहत एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे और विकास कार्यों की चर्चा करेंगे।
आरा और नवादा की जनसभाओं के बाद प्रधानमंत्री मोदी का काफिला राजधानी पटना पहुंचेगा। यहां उनका कार्यक्रम शाम 5:25 बजे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने का है। इसके तुरंत बाद पटना रोड शो 2025 शुरू होगा। यह रोड शो लगभग 2 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें भारी संख्या में भाजपा और एनडीए कार्यकर्ता शामिल होंगे। पूरे पटना में इस समय सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा काफी अहम है। उनके रोड शो से एनडीए के उम्मीदवारों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। रोड शो के बाद पीएम मोदी शाम 6:45 बजे पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे और बिहार के लोगों की शांति, समृद्धि और एकता की कामना करेंगे। यह पूरा कार्यक्रम पीएम मोदी पटना दौरा का हिस्सा है, जो आज बिहार की सियासत में नया उत्साह भरने वाला दिन साबित होगा।
दूसरी ओर विपक्ष भी पीछे नहीं है। बिहार चुनाव 2025 के तहत राहुल गांधी आज बेगूसराय और खगड़िया में जनसभाएं करेंगे, जबकि तेजस्वी यादव मोकामा में रैली करेंगे। यानी आज बिहार में सियासी सुपर संडे है ,एक ओर प्रधानमंत्री मोदी का पटना रोड शो 2025, तो दूसरी ओर विपक्ष के नेताओं की चुनावी रैलियां। इससे साफ है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की जंग अब पूरी तरह गरमा चुकी है और जनता अपने नेताओं को करीब से सुनने और देखने के लिए उत्साहित है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2426)
- अपराध (163)
- मनोरंजन (441)
- शहर और राज्य (340)
- दुनिया (1038)
- खेल (454)
- धर्म - कर्म (771)
- व्यवसाय (193)
- राजनीति (597)
- हेल्थ (209)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (572)
- हरियाणा (80)
- मध्य प्रदेश (74)
- उत्तर प्रदेश (291)
- दिल्ली (336)
- महाराष्ट्र (211)
- बिहार (358)
- टेक्नोलॉजी (225)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (133)
- शिक्षा (126)
- नुस्खे (97)
- राशिफल (431)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (26)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (28)
- तेलंगाना (3)
- छत्तीसगढ (11)
- गुजरात (23)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (15)
- असम (2)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (4)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..