
BHARATPOL : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया भारतपोल पोर्टल, देश छोड़कर भागने वाले अपराधियों को पकड़ने में मिलेगी मदद
-
Neha
- January 7, 2025
BHARATPOL : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतपोल पोर्टल (BHARATPOL Portal) का शुभारंभ किया। यह पोर्टल भारत की जांच एजेंसियों और इंटरपोल (Interpol) के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद करेगा। इस पोर्टल (BHARATPOL Portal) का उद्देश्य अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई और इंटरनेशनल सहयोग को मजबूत करना है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने आतंकवाद और इसके फंडिंग के खतरों पर पर भी बात की। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने आतंकवाद (Terrorism) को वैश्विक शांति (Globle Peace) और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद लोकतंत्र, मानवाधिकार, आर्थिक प्रगति और विश्व शांति के खिलाफ सबसे बड़ा नासूर है। इसलिए हम इसे जीतने नहीं दे सकते।
ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया अमित शाह के बयान का बचाव, कहा- अंबेडकर के नाम का दुरुपयोग बंद करे कांग्रेस
अमित शाह बोले आतंकवाद लोकतंत्र, मानवाधिकार, आर्थिक प्रगति और विश्व शांति का दुश्मन
कार्यक्रम के दौरान अमित शाह (Union Minister Amit Shah) ने आतंकवाद को लोकतंत्र, मानवाधिकार, आर्थिक प्रगति और विश्व शांति का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की फंडिंग इसे और ज्यादा खतरनाक बनाती है, क्योंकि यह दुनिया की अर्थव्यवस्था को कमजोर करती है। शाह ने कहा कि भारतपोल पोर्टल (BHARATPOL Portal) भारत को अंतरराष्ट्रीय जांच के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। अब राज्यों की पुलिस और अन्य एजेंसियां इंटरपोल से सीधे संपर्क कर सकेंगी।
ये भी पढ़ें- Home Minister Amit Shah : पीओके पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान
अंतर्राष्ट्रीय अपराधों की जांच में आएगी तेजी
जानकारी के मुताबिक यह पोर्टल सीबीआई (CBI) की ओर से विकसित किया गया है। इसका इस्तेमाल केंद्र और राज्यों की पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय अपराधों (International Criminal Cases) की जांच में तेजी लाने के लिए किया जाएगा। इसकी मदद से बेहद कम समय में डेटा शेयरिंग की जा सकेगी और ईमेल-फैक्स की बजाय पोर्टल के जरिए सीधा डेटा शेयर किया जाएगा। इसके साथ ही संगठित अपराधों पर निगरानी की जा सकेगी और साइबर क्राइम (Cyber Crime), फाइनेंशियल फ्रॉड (Financial Fraud), ड्रग्स ट्रैफिकिंग, ह्यूमन ट्रैफिकिंग और ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन जैसे अपराधों पर संयुक्त एजेंसियां कार्रवाई कर सकेंगी।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस के आरोपों पर अमित शाह की 'ढाल' बने पीएम मोदी, कहा- कई वर्षों तक किए अंबेडकर के अपमान को नहीं छिपा सकते
सीबीआई के 35 अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित
बता दें कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री (Amit Shah) ने 35 सीबीआई अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्हें राष्ट्रपति पुलिस मेडल और केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया।
यहां सुनें केंद्रीय अमित शाह का पूरा भाषण...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (902)
- अपराध (94)
- मनोरंजन (250)
- शहर और राज्य (311)
- दुनिया (395)
- खेल (260)
- धर्म - कर्म (427)
- व्यवसाय (141)
- राजनीति (503)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (45)
- राजस्थान (280)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (37)
- उत्तर प्रदेश (154)
- दिल्ली (185)
- महाराष्ट्र (100)
- बिहार (60)
- टेक्नोलॉजी (142)
- न्यूज़ (71)
- मौसम (67)
- शिक्षा (90)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (233)
- वीडियो (789)
- पंजाब (16)
- ट्रैवल (12)
- अन्य (24)
- जम्मू कश्मीर (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..