
Aaj ka Rashifal, 15 January 2025 : आज के दिन 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर? जानें 12 राशियों का राशिफल
-
Anjali
- January 15, 2025
Aaj ka Rashifal, 15 January 2025 : 15 जनवरी दिन बुधवार को आज चंद्रमा का संचार दिन रात बुध की राशि मिथुन में हो रहा है। और इस पर शुभ संयोग यह है कि चंद्रमा पर बुध की सीधी दृष्टि बन रही है। ऐसे में आज आर्द्रा उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र से चलते हुए चंद्रमा मिथुन, वृश्चिक एवं मकर सहित कई राशियों को लाभ दे रहे हैं। जानें मेष से लेकर मीन तक आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें आज का राशिफल।
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों को बिगड़ने की कोशिश करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं।
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपको नौकरी में अधिकारी की मदद से फायदा होगा और आपकी किसी समस्या का समाधान निकलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आप सफल होंगे। आर्थिक मामलों में हाथ थोड़ा समेटकर चलें और अनावश्यक खर्च से बचें। लव लाइफ में आज प्रेमी से तालमेल बनाकर रखें, किसी बात से मतभेद होने की आशंका है।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनना अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके भाई के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छी डील मिल सकती है।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। साझेदारी में किया गया काम और व्यापार आपको लाभ दिला सकता है। आप आज अपनी योग्यता और बुद्धि से नौकरी में सफलता पाएंगे। आर्थिक मामलों में दिन आपका खर्चीला रहेगा, आपको घरेलू जरूरतों को लेकर धन खर्च करना होगा।
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का बौझ अधिक रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कोई बदलाव कर सकते हैं। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आपका किसी मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा।
ये भी पढें - महाकुंभ मेले में किन नियमों का पालन करना है जरूरी, कुंभ शाही स्नान करने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। आपमें रचनात्मक भाव की वृद्धि होगी और आप हर स्थिति को कुशलता से संभाल पाएंगे। आज आप अपने घर के लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा कर पाने में सफल होंगे। बिजनेस करने वाले लोग आज अगर किसी भी तरह का जोखिम लेंगे तो इसमें नुकसान होने की आशंका रहेगी इसलिए जोखिम वाले काम से आपको बचना चाहिए। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।
तुला (Libra)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी आप आसानी से उतार सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों को आज अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। आपकी किसी चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आपको पिता और घर के बड़ों से भी आज सहयोग मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी रिश्तेदार से आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। बच्चों की शिक्षा से संबंधित किसी समस्या का समाधान होगा।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। भाई बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका आत्मविश्वास पहले से बेहतर रहेगा। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज लोहड़ी का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम बना रहेगा और उनसे आपको सहयोग भी मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको वाद विवाद से बचना चाहिए नहीं रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। आज मकर राशि के जातक किसी नए रिश्ते की भी शुरुआत कर सकते हैं। जिन जातकों के विवाह की बात चल रही है उनकी बात तय हो सकती है।
ये भी पढें - समूह में महाकुंभ स्थल पर भ्रमण के लिए निकले साधु
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों को आसानी से मात दे सकेंगे।
मीन (Pisces)
मीन राशि के लोगों को आज दिखावा करने से बचना चाहिए और लोगों को बढ़ चढ़कर कुछ भी बताने से बचना चाहिए नहीं तो लोग आपकी आलोचना करेंगे और मन ही मन ईर्ष्या भी करेंगे। छात्रों को और शिक्षा से जुड़े जातकों को आज अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी परेशानी बढ सकती है इसलिए सेहत की अनदेखी से बचें। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (748)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (294)
- दुनिया (304)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (362)
- व्यवसाय (120)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (131)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (140)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (194)
- वीडियो (609)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..