
गाबा में मुश्किल में टीम इंडिया, 40 पर गंवाए 4 विकेट
-
Ashish
- December 16, 2024
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। भारतीय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज बड़े रन बनाने में नाकाम रहे। जिसके चलते टीम मुश्किल में है। भारतीय टीम ने महज 40 के स्कोर पर 4 बल्लेबाज खो दिए हैं, जिसमें शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली और ऋषभ पंत शामिल हैं।
मुश्किल में भारतीय टीम
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन बनाए, ऐसे में भारतीय टीम से भी बड़े स्कोर की उम्मीद थी। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों का जल्दी आउट होना टीम के लिए बड़ा झटका है। जायसवाल 4 रन, गिल 1 रन, कोहली 3 रन और पंत 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जिसके चलते आने वाले बल्लेबाजों पर एक बार फिर दबाव बढ़ गया है।
बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेले
भारतीय बल्लेबाजों ने इस सीरीज में अब तक बेहद खराब बल्लेबाजी की है इस पारी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और विराट कोहली ने खराब शॉट खेले, जो टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।
भारत ने मौका गंवा दिया
जायसवाल ने पारी की दूसरी गेंद पर मिशेल स्टार्क के खिलाफ शॉर्ट लेग पर फील्डर होने के बावजूद फ्लिक शॉट खेला और कैच आउट हो गए। वहीं, विराट कोहली ने एक बार फिर ऑफ साइड की गेंद पर ध्यान दिए बिना शॉट खेला और आसानी से कैच आउट हो गए। शुभमन गिल भी ऑफ साइड की गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में स्लिप में कैच आउट हो गए। इन खराब शॉट्स ने भारतीय टीम की मुश्किलें और बढ़ा दीं और उनके हाथ से मजबूत शुरुआत पाने का मौका निकल गया।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (799)
- अपराध (79)
- मनोरंजन (243)
- शहर और राज्य (303)
- दुनिया (349)
- खेल (233)
- धर्म - कर्म (397)
- व्यवसाय (133)
- राजनीति (457)
- हेल्थ (142)
- महिला जगत (43)
- राजस्थान (253)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (31)
- उत्तर प्रदेश (143)
- दिल्ली (173)
- महाराष्ट्र (97)
- बिहार (54)
- टेक्नोलॉजी (139)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (66)
- शिक्षा (88)
- नुस्खे (55)
- राशिफल (213)
- वीडियो (695)
- पंजाब (15)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (20)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..