
UP Police Recruitment 2025: 4543 पदों के लिए भर्ती शुरू, डेडलाइन 11 सितंबर तक
-
Manjushree
- August 13, 2025
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश में तैयारी कर रहे विधार्थियों के लिए खुशखबरी दी है। UPPRPB ने SI (सब-इंस्पेक्टर), प्लाटून कमांडर PAC और गठित महिला PAC वाहिनियों सहित कुल 4543 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। UP Police Recruitment 2025 दिनांक 12 अगस्त 2025 से शुरू होकर UP Police Application Last Date 11 सितंबर 2025 तक की है।
यूपी पुलिस भर्ती 2025 में लिखित परीक्षा, अभिलेख सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षण शामिल होंगे। शारीरिक परीक्षण के दौरान स्टेरॉयड, उत्तेजक या नशीले पदार्थ के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ऐसा पाए जाने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई होगी।
जानकारी के मुताबिक, UP Police Recruitment 2025 के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 11 सितंबर है, जबकि शुल्क एडजस्टमेंट 13 सितंबर तक किया जा सकेगा। इससे पूर्व मंगलवार, 12 अगस्त को भर्ती बोर्ड ने सोशल मीडिया हैण्डल एक्स पर पोस्ट करते हुए यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए इसी सप्ताह विज्ञापन जारी करने की जानकारी दी थी।
UP Police Recruitment 2025 के आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के one time registration (OTR) प्रणाली में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। OTR एवं आवेदन हेतु लिंक- https://apply.upprpb.in, परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञप्ति/सूचना के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट- https://uppbpb.gov.in पर जा सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, UP Police Recruitment 2025 के लिए भर्ती में SI (सब-इंस्पेक्टर) के 4242, प्लाटून कमांडर PAC के 135 पद, प्लाटून कमांडर (विशेष सुरक्षा बल) के 60 पद और बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर में गठित महिला PAC वाहिनियों के लिए 106 महिला पद शामिल हैं। शासनादेश के तहत इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में सभी वर्गों को एक बार के लिए तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1988)
- अपराध (145)
- मनोरंजन (324)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (807)
- खेल (367)
- धर्म - कर्म (608)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (52)
- राजस्थान (472)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (249)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (165)
- टेक्नोलॉजी (181)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (360)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (4)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..