
संभल में चेहल्लुम के जुलूस में घुसा सांड, मची अफरा-तफरी, कई घायल
-
Manjushree
- August 16, 2025
उत्तर प्रदेश के संभल जिले (Shambhal) के नखासा थाना क्षेत्र में चेहल्लुम के जुलूस में अचानक अफरा-तफरी मच गई। शुक्रवार शाम को चेहल्लुम जुलूस (Chehallum procession) के दौरान हजारों की भीड़ में एक सांड ने जमकर उत्पात मचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संभल चेहल्लुम जुलूस घटना (Sambhal Chehallum procession incident) में सांड ने आधे घंटे तक हंगामा किया और लोगों को उठाकर पटक दिया, जिससे चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। करीब आधे दर्जन लोग घायल हो गए।
संभल चेहल्लुम जुलूस (Sambhal Chehallum procession) करीब 5000 लोगों की भीड़ जमा थी। उसी दौरान हजारों की भीड़ के बीच दौड़ता हुआ सांड लोगों के लिए खतरा बन गया। जिससे जुलूस में भगदड़ मच गई। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि सांड भीड़ में घुसा हुआ है और लोग इधर-उधर भाग रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक संभल चेहल्लुम जुलूस हादसा संभल के थाना नखासा क्षेत्र के नखासा चौराहे पर शाम 4 बजे हुई। सांड के हमले में 12 लोग घायल हो गए। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी भी सांड के हमले से बचने के लिए वहां से भाग खड़े हुए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है इस दौरान आधा घंटे से अधिक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
संभल चेहल्लुम जुलूस में सांड के हमले के बाद घायल लोगों को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सांड का यह व्यवहार अचानक शुरू हुआ और भीड़ के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाकर सांड़ को भगाया। तब स्थिति पर काबू पाया जा सका। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1988)
- अपराध (145)
- मनोरंजन (324)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (807)
- खेल (367)
- धर्म - कर्म (608)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (52)
- राजस्थान (472)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (249)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (165)
- टेक्नोलॉजी (181)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (360)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (4)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..