
बुलंदशहर में बड़ा हादसा, कंटेनर-ट्रैक्टर टक्कर में 8 की मौत, कई घायल
-
Manjushree
- August 25, 2025
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) में सोमवार को अरनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-34 पर घटाल गांव के पास एक दिल दहलाने वाला हादसा। सड़क हादसे में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में सवार करीब 8 लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए।
दरअसल, बुलंदशहर कंटेनर ट्रैक्टर टक्कर तब हुआ जब सोमवार 25 अगस्त को जाहरबीर गोगाजी के दर्शन के लिए कासगंज से गोगामेड़ी, राजस्थान जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को करीब 2:15 बजे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 43 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं।
बुलंदशहर सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम और एसएसपी समेत पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बुलंदशहर कंटेनर ट्रैक्टर टक्कर की जानकारी देते हुए बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक ट्रैक्टर में 50 से 60 श्रद्धालु सवार थे। ये सभी कासगंज से जाहरवीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए गोगामेड़ी राजस्थान जा रहे थे। इसी दौरान कंटेनर ट्रैक्टर टक्कर का दर्दनाक हादसा हो गया।
बुलंदशहर सड़क हादसा के बारे में एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि कासगंज जनपद के सोरो थाना क्षेत्र के रफायदपुर गांव में रहने वाले श्रद्धालु रविवार शाम करीब छह बजे राजस्थान के हनुमान गढ़ जिले में स्थित गोगा जी मंदिर में जात लगाने के लिए रवाना हुए थे। गांव के करीब 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। घटाल गांव के पास पहुंचते ही यह बड़ा हादसा हो गया।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1990)
- अपराध (145)
- मनोरंजन (326)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (807)
- खेल (367)
- धर्म - कर्म (609)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (52)
- राजस्थान (473)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (165)
- टेक्नोलॉजी (182)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (360)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (4)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..