
Pushpa 2 The Rule Trailer : फिल्म पुष्पा -2 द रूल का ट्रेलर लॉन्च, जानें अल्लू अर्जुन किस अंदाज में दिखे
-
Renuka
- November 18, 2024
Pushpa 2 The Rule Trailer : सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 का द रूल का ट्रेलर (trailer) 17 नवंबर को बड़े धूमधाम से रिलीज हो चुका है। यह धमाकेदार ट्रेलर पटना(Patna), बिहार (Bihar)में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की मौजूदगी में लॉन्च किया गया। जिसमें अल्लू अर्जुन ने पुष्पा का रोल निभाया है।
'पुष्पा 2: द रूल' का ट्रेलर लॉन्च
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का ट्रेलर आज बिहार की राजधानी पटना में लॉन्च किया गया। इस ट्रेलर में अल्लू अर्जुन का वही दमदार स्वैग और फियरलेस अंदाज दिखाई दे रहा है, जो पहले पार्ट पुष्पा: द राइज में देखने को मिला था। फैंस के बीच इस ट्रेलर ने खासा उत्साह पैदा कर दिया है, और अब पुष्पा 2 के लिए उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
अल्लू अर्जुन ने पुष्पा का निभाया किरदार
द रूल में स्टारकास्ट का चयन बेहद शानदार किया गया है। अल्लू अर्जुन जिन्होंने पुष्पा का रोल निभाया है, फिर से अपनी जिंदादिली और स्वैग से स्क्रीन पर छा जाते हैं। वहीं रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के रूप में अपनी सादगी और मजबूत व्यक्तित्व से आकर्षित करती हैं। इसके अलावा पुलिस ऑफिसर के रूप में फहद फासिल का किरदार भी काफी महत्वपूर्ण नजर आता है। पिछली फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था, और अब फिल्म के अंत को देखते हुए लगता है कि इस बार उनके किरदार में और भी ज्यादा तीव्रता और ताकत आने वाली है। ट्रेलर के कुछ ही सेकेंड में फहद फासिल अपने अभिनय की छाप छोड़ते हुए नजर आते हैं, जो इस फिल्म को और भी रोमांचक बना देता है।

आखिर पटना में क्यों हुआ ट्रेलर लॉन्च
आप सभी के मन में भी अब सवाल उठ रहा था कि आखिरकार फिल्म की टीम ने ट्रेलर लॉन्च के लिए बिहार को ही क्यों चुना? अब इसका सही कारण सामने आ चुका है। ट्रेलर के लॉन्च स्थल के चुनाव के पीछे एक खास रणनीति और कनेक्शन है, जिसे अब सभी को समझ में आ गया है। बता दें कि पुष्पा 2: द रूल के ट्रेलर का पटना में लॉन्च होना कोई संयोग नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक खास वजह है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा: द राइज (2021) की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने खुद को एक पैन-इंडिया स्टार के तौर पर स्थापित कर लिया। यह उनकी पहली फिल्म थी जिसने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दायरे से बाहर जाकर देशभर के दर्शकों को आकर्षित किया। खासकर बिहार में पुष्पा का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। अल्लू अर्जुन के देसी गैंगस्टर अवतार ने यहां के दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली, और यही वजह है कि फिल्म की टीम ने ट्रेलर लॉन्च के लिए बिहार को चुना।
शानदार अंदाज में पुष्पा
पुष्पा 2: द रूल के ट्रेलर में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना का शानदार अंदाज देखने को मिला है। इस एक्शन से भरपूर ट्रेलर ने फैंस को पूरी तरह से चौंका दिया है, खासकर अल्लू अर्जुन के चाहने वालों के लिए यह एक विजयी पल साबित हो रहा है। फिल्म के दूसरे पार्ट में अल्लू अर्जुन और फहद फासिल के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी, जैसा कि पिछले पार्ट के अंत में भी हिंट दिया गया था। ट्रेलर में कुछ दमदार डायलॉग्स भी शामिल हैं, जो फैंस को पूरी तरह से रोमांचित कर रहे हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1884)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (778)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (571)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (544)
- हेल्थ (178)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (449)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (208)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (149)
- टेक्नोलॉजी (174)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (95)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (74)
- राशिफल (346)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (74)
- उत्तराखंड (4)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (2)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (4)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..