
महावतार नरसिम्हा बनी भारत की पहली 100 करोड़ कमाने वाली एनिमेटेड फिल्म, 'स्पाइडर मैन' को छोड़ा पीछे
-
Anjali
- August 7, 2025
महावतार नरसिम्हा (Mahavatar Narasimha) एक पौराणिक एनिमेटेड फिल्म (Animated Film) ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। महावतार नरसिम्हा मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Mahavatar Narasimha movie box office collection) अब 106.05 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो इसे भारत की पहली 100 करोड़ एनिमेटेड फिल्म (India's first 100 crore animated film) बना देता है। दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स और सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यू के चलते फिल्म को जबरदस्त बढ़त मिली है।
फिल्म को अश्विन कुमार ने डायरेक्ट किया है और इसे होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है। महावतार नरसिम्हा ना सिर्फ भारत की, बल्कि अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय एनिमेटेड फिल्म बन चुकी है। इसने स्पाइडर मैन की 43.99 करोड़ की कमाई को पार कर लिया है और साथ ही साथ द इनक्रेडिबल्स और कुंग फू पांडा जैसी इंटरनेशनल एनिमेटेड फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म ने 'सैयारा', 'सन ऑफ सरदार 2', 'धड़क 2' और 'द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' जैसी बड़ी फिल्मों के साथ क्लैश के बावजूद शानदार परफॉर्मेंस दी है। खास बात ये है कि वीकडेज पर भी महावतार नरसिम्हा की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनी रही। टिकट की कीमतों में कमी का भी कलेक्शन पर पॉजिटिव असर दिखा।
महावतार नरसिम्हा फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी और तभी से थिएटर्स में छाई हुई है। पहले हफ्ते में फिल्म ने करीब 44.75 करोड़ की कमाई की थी, जबकि दूसरे हफ्ते में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा। मंगलवार को फिल्म ने करीब 7.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिससे 12 दिन में इसका कुल कलेक्शन 106.05 करोड़ रुपये हो गया।
महावतार नरसिम्हा फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के दस अवतारों में से एक नरसिम्हा अवतार पर आधारित है। यह फिल्म दरअसल एक एनिमेटेड फ्रेंचाइजी की शुरुआत है, जिसमें भविष्य में और भी अवतारों पर फिल्में आएंगी जैसे: महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031) और दो भागों में महावतार कल्कि (2035 और 2037)।
जयपूर्णा दास और रुद्र प्रताप घोष द्वारा लिखी गई इस फिल्म को पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसे शिल्पा धवन, कुषल देसाई और चैतन्य देसाई ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।महावतार नरसिम्हा मूवी हिट या फ्लॉप? इसका जवाब अब साफ है ये फिल्म सुपरहिट है ,इसने न सिर्फ स्पाइडर मैन को पीछे छोड़ा, बल्कि भारत की एनीमेशन इंडस्ट्री को एक नई ऊंचाई दी है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
Frequently Asked Questions
Q1. महावतार नरसिम्हा किसने बनाई है?
Ans.अश्विन कुमार द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म को होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है।
Q2. महावतार नरसिम्हा फिल्म की कहानी क्या है?
Ans. यह भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार पर आधारित पौराणिक एनिमेटेड फिल्म है।
Q3. क्या महावतार नरसिम्हा भारत की पहली 100 करोड़ कमाने वाली एनिमेटेड फिल्म है?
Ans. हां, यह भारत की पहली एनिमेटेड फिल्म है जिसने ₹100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
Q4. महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की?
Ans. अब तक फिल्म ने 106.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Q5. क्या महावतार नरसिम्हा ने स्पाइडर मैन को कमाई में पीछे छोड़ दिया?
Ans. जी हां, महावतार नरसिम्हा ने स्पाइडर मैन की भारत में हुई 43.99 करोड़ की कमाई को पार कर लिया है।
Q6. भारत की पहली एनिमेटेड फिल्म कौनसी है ?
Ans. भारत की पहली एनिमेटेड फीचर फिल्म 'एक अंख कहानी' (1974) मानी जाती है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस स्तर की सफलता पहली बार 'महावतार नरसिम्हा' ने पाई है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1879)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (776)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (569)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (543)
- हेल्थ (177)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (448)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (207)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (149)
- टेक्नोलॉजी (173)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (95)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (73)
- राशिफल (346)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (74)
- उत्तराखंड (4)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (4)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..