Dark Mode
  • day 00 month 0000
आगरा में तनाव: राणा सांगा की जयंती पर करणी सेना की रैली में हंगामा

आगरा में तनाव: राणा सांगा की जयंती पर करणी सेना की रैली में हंगामा

 

सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान के विरोध में प्रदर्शन

 

Karni Sena's rally: आज आगरा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा राणा सांगा जयंती पर रैली निकाली जा रही है। सपा सांसद के बयान के बाद करणी सेना रक्त स्वाभिमान रैली आगरा में निकाल रही है।

 

आगरा में क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ता राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए रैली निकाल रहे हैं। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान के बाद 'रक्त स्वाभिमान रैली' के तहत करणी सेना राणा सांगा की जयंती मना रही है। इस दौरान रैली में तलवारों और चाकुओं के साथ करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रामजीलाल सुमन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर पुलिस के पहुंचने पर करणी सेना आक्रोशित हो गई। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने नाराज होकर पुलिस के सामने ही तलवार और डंडे लहराने लगे। फिर पुलिस आक्रोशित भीड़ को देखकर वापस चली गई।

 

रामजीलाल सुमन का विवादित बयान


सपा नेता सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में विवादित बयान दिया कि 'भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था। मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। यह हिंदुस्तान में तय हो जाना चाहिए। बाबर की आलोचना करते हैं, राणा सांगा की नहीं। देश की आजादी की लड़ाई में इन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की थी।"

 

 ये भी पढ़े- मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून को लेकर हिंसा, पुलिस पर हमला और आगजनी

 

पुलिस प्रशासन एक्टिव


एडिशनल कमिश्नर के साथ आगरा में पुलिस के कई अधिकारी पहुंचे थे। उन्हें रैली स्थल पर देखकर करणी सेना के कार्यकर्ता विद्रोह करने लगे और डंडे लहराने लगे, जिसके बाद पुलिस को वापस जाना पड़ा। इसके बाद क्षत्रिय सभा के आयोजक आए और उन्होंने भीड़ को शांत किया और कार्यकर्ताओं को समझाया।

 

करणी सेना के आगे पुलिस लाचार


जानकारी मिल रही है कि रैली में सुरक्षा के सही इंतजाम के लिए अलग-अलग जिलों से 5-6 हजार की तादाद में पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है, जिससे सांप्रदायिक तनाव न हो। पीएसी की भी कई बटालियन भी बुलाई गई हैं। इसके बावजूद करणी सेना के कार्यकर्ताओं के आगे यहां पुलिस बेबस दिख रही है।

 

बता दें, आगरा में करणी सेना के समर्थक बड़ी संख्या में रैली निकाल रहे हैं। ऐसे में प्रशासनिक सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। राणा सांगा जयंती के मौके पर करणी सेना के द्वारा आगरा में रैली को लेकर आगरा प्रशासन पहले से ही सावधान थी। इसके साथ समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

 

आगरा रैली हंगामा एक बार फिर बताती है कि राजनीतिक बयानों का सामाजिक सौहार्द्र पर कितना गहरा असर पड़ सकता है। ऐसी संवेदनशील स्थितियों में संयम, संवाद और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन ही समाधान का रास्ता है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?