
चमकता हुआ पिंक मून(Pink Moon): पूर्णिमा के इस खास चांद को मिस ना करें
-
Priyanka
- April 12, 2025
पिंक मून का जादू: इस रात आसमान में नज़र आएगा खगोलीय चमत्कार!
आज रात यानी 12 अप्रैल को आसमान एक विशेष खगोलीय घटना का गवाह बनने वाला है। दुनिया भर के खगोलप्रेमियों के लिए यह रात बेहद खास होगी, क्योंकि आसमान में नजर आएगा पिंक मून (Pink Moon)— यानी वसंत की पहली पूर्णिमा का चांद। भारत में यह चांद रविवार, 13 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे देखा जा सकेगा।
हालांकि नाम से लगता है कि चांद गुलाबी दिखेगा, लेकिन वास्तव में इसका रंग सामान्य पूर्णिमा जैसा ही रहेगा। इसे "पिंक मून" कहा जाता है क्योंकि इसी समय उत्तरी अमेरिका में गुलाबी फूल फ्लॉक्स सबुलता खिलते हैं। इसी के नाम पर इसे पिंक मून (Pink Moon) कहा गया।
इस बार का पिंक मून एक माइक्रोमून (Micromoon) भी होगा — यानी चांद अपनी कक्षा में पृथ्वी से सबसे दूर होगा। इस कारण यह आकार में छोटा और रोशनी में थोड़ा कम चमकीला दिखाई देगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह चंद्रमा सूर्यास्त के ठीक बाद पूर्व दिशा में उगते ही सबसे सुंदर दिखेगा।
चांद को निहारने के लिए खुले मैदान, ग्रामीण या पहाड़ी क्षेत्र सबसे उपयुक्त हैं, जहां वायुमंडलीय प्रदूषण कम हो। यदि आपके पास दूरबीन है, तो आप इसके क्रेटर और सतह की बारीकियां भी देख सकते हैं। खास बात यह भी है कि पिंक मून को स्पाइका (Spica) नामक चमकीले तारे के पास देखा जा सकेगा, जो कन्या राशि का प्रमुख तारा है।
इस शांत और रोमांचक खगोलीय पल को मिस न करें। अगली बार ऐसा दृश्य साल भर बाद देखने को मिलेगा। रात की इस खूबसूरत चांदनी में आसमान से जुड़िए और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लीजिए।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (857)
- अपराध (85)
- मनोरंजन (247)
- शहर और राज्य (308)
- दुनिया (378)
- खेल (243)
- धर्म - कर्म (416)
- व्यवसाय (139)
- राजनीति (484)
- हेल्थ (146)
- महिला जगत (43)
- राजस्थान (267)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (33)
- उत्तर प्रदेश (148)
- दिल्ली (176)
- महाराष्ट्र (98)
- बिहार (58)
- टेक्नोलॉजी (140)
- न्यूज़ (70)
- मौसम (67)
- शिक्षा (89)
- नुस्खे (58)
- राशिफल (226)
- वीडियो (758)
- पंजाब (15)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (24)
- जम्मू कश्मीर (2)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..