Dark Mode
  • day 00 month 0000
बिहार की सियासत में हलचल तेज, अश्विनी चौबे की नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग

बिहार की सियासत में हलचल तेज, अश्विनी चौबे की नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अश्विनी चौबे का बयान

बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में एक बार फिर से हलचल देखने को मिल रही है। जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (assembly elections 2025) नजदीक आ रहे है, वैसे ही सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी रणनीति के साथ तैयारियों में जुट गए है। इसी बीच नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है। अब बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) के बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

अश्विनी चौबे का बड़ा बयान

बिहार की सियासत में हलचल तेज, अश्विनी चौबे की नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) ने बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को देश का उप प्रधानमंत्री (Deputy Prime Minister) बनाए जाने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक उनका कहना है कि- नीतीश कुमार का राष्ट्रीय राजनीति (national politics) में लंबा अनुभव है। वो NDA के साथ लंबे समय से जुड़े है और सयोंजक की भूमिका भी निभा चुके है।
चौबे (Ashwini Choubey) के अनुसार- अगर नीतिश को यह जिम्मेदारी दी जाती है, तो यह बिहार के लिए गर्व की बात होगी। उन्होंने कहा कि- जगजीवन राम (Jagjivan Ram) के बाद यह राज्य को एक और बड़ा सम्मान मिलेगा।


ये भी पढ़े- Bihar politics : बिहार की राजनीति में CM नीतीश के बेटे निशांत की होगी एंट्री, समर्थकों ने लगाए पोस्टर


नीतीश कुमार को राजनीति का लंबा अनुभव

अश्विनी चौबे ने अपने बयान में कहा कि- नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बाते 20 सालों से मुख्यमंत्री है, अब उनका कद सिर्फ मुख्यमंत्री तक सीमित नहीं है। उन्होंने खुद को ऐसे साबित किया है जो राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभाव डाल सकता है। साथ ही उन्होंने ये भी कह कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जोड़ी देश को सही दिशा दे रही है। और यही जोड़ी बिहार (Bihar) के विकास में भी लगातार आगे बढ़ रही है।

बिहार की सियासत में हलचल तेज, अश्विनी चौबे की नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग

JDU की प्रतिक्रिया आई सामने

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बयान पर जेडीयू (JDU) की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। वहीं JDU के नेता अभिषेक झा (Abhishek Jha) ने कहा कि- भारत में हर किसी को बोलने की आजादी है, अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) ने अपनी राय रखी है, लेकिन जेडीयू का रुख साफ है। इसी के साथ अभिषेक झा ((Abhishek Jha) ने कहा कि- एनडीए बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा। जनता भी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नाम और चेहरे पर ही वोट करेगी। इससे साफ है कि जेडीयू फिलहाल नीतीश (Nitish Kumar) को ही अपने सबसे मजबूत नेता के रूप में पेश कर रही है।

बिहार की सियासत में हलचल तेज, अश्विनी चौबे की नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग

क्या है इसके राजनीतिक मायने ?

अश्विनी चौबे का यह बयान (Ashwini Choubey statement) एक राय नहीं है, बल्कि यह चुनाव से पहले का एक रणनीतिक बयान भी साबित हो सकता है। जानकारों का मानना है कि- इस बयान के पीछे कई राजनीतिक मकसद हो सकते हैं। इससे नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलती है। हालांकि जेडीयू ने उप प्रधानमंत्री की मांग को एक व्यक्तिगत राय बताया है, लेकिन यह साफ है कि इस बयान ने राजनीतिक बहस (political debate) को नया मोड़ दे दिया है।

बिहार की सियासत में हलचल तेज, अश्विनी चौबे की नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग

उठ रहे कई सवाल

अब सवाल यह उठता है कि- क्या सच में नीतीश कुमार को आने वाले दिनों में केंद्र में बड़ी भूमिका मिल सकती है? या फिर अश्विनी चौबे का बयान सिर्फ एक राजनीतिक रणनीति है? ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इतना तय है कि चुनाव से पहले नीतीश कुमार को लेकर एनडीए अपना दांव चल चुका है। नीतीश को उप प्रधानमंत्री (Deputy Prime Minister) पद का दावेदार बताकर बीजेपी (BJP) ने उन्हें राज्य के सबसे बड़े चेहरे के रूप में पेश किया है।
 

बिहार की सियासत में हलचल तेज, अश्विनी चौबे की नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग

बिहार की राजनीति (Bihar politics) इन दिनों बदलाव के मोड़ पर है। अश्विनी चौबे के बयान ने इस बात की ओर इशारा कर दिया है कि राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। चुनावी घमासान अभी शुरू हुआ है और आने वाले हफ्तों में और बयान, रणनीतियाँ और गठबंधन सामने आएंगे। फिलहाल, नीतीश कुमार फिर से चर्चा के केंद्र में है। क्या वे राज्य में ही सीमित रहेंगे या दिल्ली की राजनीति (Delhi politics) में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?