
SIR और 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का हंगामा, प्रियंका-राहुल हिरासत में, महुआ मोइत्रा बेहोश
-
Manjushree
- August 11, 2025
New Delhi: विपक्ष के नेताओं ने दिल्ली (Delhi) में चुनाव आयोग (Election Commision) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 'वोट चोरी' और SIR विवाद के खिलाफ व्यापक मार्च शुरू किया है। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने भी विपक्षी दलों को रोकने की कोशिश की। सांसदों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई विपक्ष के नेताओं को हिरासत में ले लिया। बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के 300 से ज्यादा सांसद इस मार्च में शामिल हुए।
Opposition protest में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और कई अन्य दलों के नेता शामिल हैं। संसद से सड़क तक प्रदर्शन में सभी सांसदों ने सिर पर सफेद रंग की टोपी पहन रखी है, जिस पर ‘एसआईआर' और ‘वोट चोरी' लिखा है तथा उन पर लाल रंग के क्रॉस भी किया गया है।
दिल्ली में SIR विवाद और वोट चोरी को लेकर विपक्ष के हंगामे के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पुलिस बैरिकेड फांद कर निकल गए। विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर की तरफ बढ़े। दिल्ली में विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग तक मार्च के दौरान चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और जमकर हंगामा किया।
'इंडिया' गठबंधन के सांसद SIR विवाद और कथित ‘‘वोट चोरी'' के खिलाफ जब मार्च करते हुए सांसदों को रोका गया तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई दिग्गज नेताओं ने पुलिस की तमाम कोशिशों को तोड़ते हुए बैरिकेडिंग पार कर गए। बाद में जब पुलिस ने राहुल गांधी को आगे बढ़ने से रोक दिया तो वे सड़क पर ही अन्य सांसदों के साथ बैठ गए और आगे जाने देने की मांग करने लगे। पुलिस ने राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी कई दिग्गज नेताओं को हिरासत में ले लिया।
संसद से सड़क तक प्रदर्शन में TMC सांसद महुआ मोइत्रा भी प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गईं। इस दौरान वे पुलिस की बस में थीं। महुआ मोइत्रा को बस में ही राहुल गांधी ने पानी पिलाया। पश्चिम बंगाल की एक दूसरी सांसद मिताली बाग भी प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें सड़क पर लिटाकार साथी नेताओं ने पानी के छींटे मारे।
चुनाव आयोग के खिलाफ SIR विवाद और वोट चोरी को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हकीकत यह है कि चुनाव आयोग बोल नहीं सकते। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है। यह लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट की है। हम एक साफ़-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं।"
दिल्ली में SIR विवाद और वोट चोरी को लेकर विपक्ष के हंगामे पर केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि "विपक्षी दलों के लोग (इंडिया गठबंधन) संविधान में विश्वास नहीं रखते। एक पार्टी, एक परिवार या एक व्यक्ति जो कुछ भी करता है वह संवैधानिक नहीं हो सकता। लोकतंत्र में, वे लोग संविधान में विश्वास नहीं रखते। हम एक लोकतांत्रिक पार्टी से हैं। राहुल गाँधी, अखिलेश यादव और बाकि विपक्षी दलों के लोगों को लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1898)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (782)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (574)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (547)
- हेल्थ (179)
- महिला जगत (51)
- राजस्थान (453)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (209)
- दिल्ली (228)
- महाराष्ट्र (151)
- बिहार (149)
- टेक्नोलॉजी (174)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (97)
- शिक्षा (108)
- नुस्खे (75)
- राशिफल (347)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (75)
- उत्तराखंड (5)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (2)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..