
नवादा से तेजस्वी यादव ने कहा-महागठबंधन को वोट दीजिए, राहुल गांधी को पीएम बनाएंगे
-
Manjushree
- August 19, 2025
बिहार (Bihar) में चल रही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'वोटर अधिकार यात्रा' का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन मंगलवार को 'वोटर अधिकार यात्रा' नवादा (Nawada) पहुंच चुकी है। राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी 'वोटर अधिकार यात्रा' में लगातार राहुल गाँधी के साथ हैं। इस दौरान नवादा में तेजस्वी यादव ने रैली में बड़ा बयान देते हुए जनता से कहा कि आप लोग गठबंधन की सरकार बनाएं और जल्द ही राहुल गांधी को देश का पीएम बनाएंगे।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने 'वोटर अधिकार यात्रा' नवादा (Nawada) में कहा, इस बार बिहार में NDA को उखाड़ फेंकेंगे और अगले बार जब भी लोकसभा चुनाव होगा तो राहुल गाँधी जी को प्रधानमंत्री को बनाएंगे। वोटर अधिकार यात्रा' शुरू करने से पहले बिहार चुनाव 2025 को लेकर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चुनाव आयोग पर आरोप लगाते आए हैं।
नवादा (Nawada) में तेजस्वी यादव महागठबंधन प्रचार अभियान में संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग बिहार की जनता से वोट का अधिकार छीनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “हम लोग बिहारी हैं, एक बिहारी सब पर भारी है। चूना तो हम लोग खैनी में रगड़कर फेंक देते हैं।”
राजद और पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर भी निशाना साधा और कहा कि, नीतीश कुमार अचेत अवस्था में है। 20 साल पुरानी खटारा सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलेगा। तेजस्वी यादव नवादा रैली में कहा कि हम नए जमाने के लोग हैं, बिहार सबसे युवा प्रदेश है, नीतीश सरकार हमारे नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान नवादा रैली में कहा, "बिहार में लाखों लोग हैं जिन्होंने वोट दिया, उनके नाम मतदाता सूची में थे और उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। चुनाव आयोग और भाजपा के बीच साझेदारी है। वे एक साथ वोट चुरा रहे हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त आपके वोट छीन रहे हैं। तेजस्वी, मैं और अन्य नेता उन्हें बताना चाहते हैं कि हम आपको बिहार के वोट चुराने नहीं देंगे। उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश में चुनाव चुराए हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1992)
- अपराध (145)
- मनोरंजन (326)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (807)
- खेल (367)
- धर्म - कर्म (609)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (52)
- राजस्थान (473)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (165)
- टेक्नोलॉजी (182)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (361)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (4)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..