
सनी देओल ने फैंस की बढ़ाई चिंता, पिता धर्मेंद्र की तस्वीरें शेयर कर लिखा ‘मिसिंग यू पापा’
-
Anjali
- October 28, 2024
Sunny Shares Emotional Post For Father Dharmendra: बॉलीवुड के दमदार एक्टर और दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर दिन सनी फैंस के साथ अपनी लाइफ की अपडेट शेयर करते हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र की कुछ तस्वीरें शेयर की और उसके साथ 'आई मिस यू पापा ' लिखा। एक तरफ जहां कुछ फैंस उनकी पोस्ट पर प्यार लुटाते नजर आए। वहीं कुछ यूजर्स धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर परेशान होते भी नजर आए।
सनी देओल ने शेयर की पापा की फोटो
27 अक्टूबर, 2024 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र की दो तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में धर्मेंद्र को कैमरे की तरफ देखकर खुशी से मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लू कलर में चेकर्ड शर्ट पहनी हुई है। सनी ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'मिस यू पापा' और इसके साथ एक हार्ट इमोजी भी बनाई है। सनी के इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर धर्मेंद्र की हेल्थ के बारे में पूछ रहे हैं। साथ ही ईशा देओल और बॉबी देओल ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। धर्मेंद्र के फैंस उनकी सेहत को लेकर टेंशन में आ गए हैं।
सनी के पोस्ट पर बॉबी और ईशा ने भी किया रिएक्ट
न सिर्फ सनी देओल ने बल्कि उनके पोस्ट में बॉबी देओल और ईशा देओल ने भी उनकी फोटो पर कमेंट किया है। बॉबी ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए हार्ट वाले इमोजी दिए और ईशा ने भी पापा के लिए दिल वाले इमोजी दिए हैं। इस पोस्ट से अब लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं।
इस फिल्म में नजर आए थे सनी देओल
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल आखिरी बार फिल्म ‘गदर 2’ में नजर आए थे। जिसमें वो अमीषा पटेल के साथ दिखाई दिए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब गदर मचाया था और कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। वहीं धर्मेंद्र भी फिल्मों में एक्टिव हैं। आखिरी बार वो शाहिद कपूर के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1887)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (779)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (571)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (544)
- हेल्थ (178)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (449)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (208)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (149)
- टेक्नोलॉजी (174)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (97)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (74)
- राशिफल (346)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (75)
- उत्तराखंड (4)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (2)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (4)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..