
रूस में भूकंप के तेज झटके, अमेरिका-चीन ने जारी किया सुनामी अलर्ट
-
Shweta
- September 13, 2025
कामचटका प्रायद्वीप में धरती हिली
शनिवार को रूस में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस ने बताया कि भूकंप समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर गहराई में था। वहीं, USGS ने इस 7.1 तीव्रता भूकंप को 7.4 दर्ज किया और इसकी गहराई 39.5 किलोमीटर बताई।
सुनामी का खतरा, अमेरिका-चीन ने दी चेतावनी
भूकंप के बाद पैसिफिक सुनामी वार्निंग सिस्टम ने संभावित खतरे की घोषणा की। इसके साथ ही अमेरिका चीन सुनामी चेतावनी जारी की गई। चीन के सुनामी वार्निंग सेंटर ने सुबह 10:37 बजे स्थानीय समयानुसार जानकारी दी कि कामचटका प्रायद्वीप के समुद्री क्षेत्र में आए इस 7.1 तीव्रता भूकंप से स्थानीय स्तर पर सुनामी की आशंका है।
हालांकि जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने स्पष्ट किया कि वहां किसी तरह का रूस सुनामी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जापान, जो कामचटका के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है, सतर्क है लेकिन स्थिति सामान्य बताई गई है।
जुलाई और 1952 की यादें ताजा
यह झटका उसी इलाके में आया है जहां जुलाई में 8.8 तीव्रता का बड़ा भूकंप दर्ज किया गया था। उस समय कई देशों, जिनमें अमेरिका, जापान और प्रशांत द्वीपीय क्षेत्र शामिल थे, के लिए अमेरिका चीन सुनामी चेतावनी जारी की गई थी।इतिहास गवाह है कि यह इलाका बेहद संवेदनशील है। 1952 में रूस में भूकंप के रूप में 9.0 तीव्रता का झटका दर्ज हुआ था, जिसने भारी तबाही मचाई और बड़े पैमाने पर सुनामी आई थी।
पैसिफिक रिंग ऑफ फायर का हिस्सा
कामचटका प्रायद्वीप पैसिफिक रिंग ऑफ फायर का अहम हिस्सा है, जो भूवैज्ञानिक रूप से बेहद सक्रिय माना जाता है। यहां लगातार भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां दर्ज होती रहती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार का रूस सुनामी अलर्ट भी एहतियाती कदम है, क्योंकि इस क्षेत्र में बड़े भूकंपों के बाद सुनामी का खतरा अधिक रहता है।
यह भी पढ़ें - ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी ने बिगाड़ा खेल, अमेरिका में बढ़ा बेरोज़गारी और गुस्सा
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2122)
- अपराध (148)
- मनोरंजन (348)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (875)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (648)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (567)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (497)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (58)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (261)
- महाराष्ट्र (174)
- बिहार (192)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (109)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (379)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (54)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (8)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..