Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 11 अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें

पढ़िए आज 11 अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें

  • भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि दिल्ली में अब लंबे इंतजार के बाद आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) की शुरुआत हो गई है। उन्होंने इसे दिल्लीवासियों का हक बताया और इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) की भी औपचारिक शुरुआत की गई।

 

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यात्रा की सभी तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं और उन्होंने खुद बड़ी बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की है। सीएम ने साफ किया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की पहली प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने इसे राज्य की आर्थिकी की जीवन रेखा बताते हुए कहा कि चार धाम यात्रा का सफल संचालन हमारा कर्तव्य है।

 

  • बसपा प्रमुख मायावती ने आतंकवाद पर कड़ा रुख दिखाते हुए कहा कि भारत में भारतीयों की सुरक्षा सबसे पहले होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से अपील की कि वे राजनीतिक स्वार्थों को छोड़कर आतंकियों के खिलाफ सख्त, निष्पक्ष और ईमानदार कानूनी कार्रवाई करें। मायावती ने जोर दिया कि कानून से कोई भी ऊपर नहीं होना चाहिए।

 

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धार जिले के बदनावर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में ₹5800 करोड़ से अधिक लागत की 328 किलोमीटर लंबी 10 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार जताया। इस मौके पर कई केंद्रीय व राज्य मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

  • लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार पिछड़ों और दलितों के समर्थन से बनी थी, लेकिन सबसे ज्यादा अन्याय भी उन्हीं पर हुआ। मौर्य ने आरोप लगाया कि अखिलेश ने बाकी जातियों का हक छीनकर सिर्फ अपनी जाति को फायदा पहुंचाया।

 

  • दिल्ली सरकार ने मानसून से पहले यमुना नदी में गिरने वाले सभी प्रमुख नालों की सफाई का काम तेज़ी से शुरू कर दिया है। आज उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इन ड्रेनों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार यमुना की स्वच्छता को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनका संकल्प है — स्वच्छ यमुना, विकसित दिल्ली

 

  • ओडिशा के क्योंझर में 39वीं सब जूनियर बॉयज़ नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उनके गृह ज़िले के लिए एक खास पल है। क्योंझर का हैंडबॉल से करीब 50 साल पुराना नाता रहा है और यहां का सिंथेटिक ग्राउंड उसी परंपरा का प्रतीक है।

 

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सलियों से हिंसा छोड़कर विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार आत्मसमर्पण करने वालों को न्याय, पुनर्वास और रोजगार दे रही है। स्किलिंग के ज़रिए उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाया जा रहा है।

 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्लोवाकिया में 100 से अधिक बच्चों के साथ रामायण पर आधारित एक खास कठपुतली शो देखा, जिसे प्रसिद्ध बाबाडलो पपेट थियेटर ने प्रस्तुत किया। यह आयोजन भारत और स्लोवाकिया के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतीक बना। इस शो के ज़रिए बच्चों को कला और थिएटर के माध्यम से भारतीय विरासत से जोड़ने का प्रयास किया गया।

 

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 से RTI के तहत मनरेगा जैसी योजनाओं या जनप्रतिनिधियों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक होने पर कोई रोक नहीं लगेगी। यह संशोधन केवल निजता के अधिकार को मज़बूत करेगा। उन्होंने इसे कानून के दुरुपयोग को रोकने वाला कदम बताया।

 

  • लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गेहूं खरीद, पीएम-कुसुम योजना और पीएम सूर्य घर योजना को लेकर अहम समीक्षा बैठक की। सीएम योगी ने इन योजनाओं को सफल बनाने में सहयोग के लिए मंत्री जोशी का आभार जताया। बैठक में किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कृषि ढांचे और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

 

For more articles visit The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?