
पढ़िए आज 27 मई की देश की प्रमुख खबरें
-
Priyanka
- May 27, 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में भारतीय रेलवे के 9000 हॉर्सपावर इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। इस संयंत्र से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उपयोग के लिए अत्याधुनिक लोकोमोटिव का उत्पादन होगा, जो 120 किमी/घंटा की गति और 4500 टन माल ढुलाई क्षमता प्रदान करेगा मोदी ने ₹24,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया, जिसमें स्मार्ट सिटी और पेयजल योजनाएँ शामिल हैं।
- विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दिल्ली में विदेश मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के सभी रूपों के प्रति भारत की शून्य सहनशीलता नीति पर चर्चा की गई। उन्होंने इस संदर्भ में मजबूत और एकजुट संदेश भेजने के महत्व को रेखांकित किया।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में गोंड और मधुबनी कला के कलाकारों से मुलाकात की। इन कलाकारों ने 'SRIJAN' कार्यक्रम के तहत एक सप्ताह तक राष्ट्रपति भवन में रहकर प्राकृतिक रंगों से चित्रकला की। राष्ट्रपति ने इन कलाओं में मानव और प्रकृति के अटूट संबंध को सराहा और कलाकारों को प्रोत्साहित करने की अपील की।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागपुर में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और विधायक आशिष देशमुख भी उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम के बाद वृक्षारोपण भी किया, वहीं मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'स्वस्ति निवास' के भूमिपूजन में भाग लिया।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर नगर में ₹1,515 करोड़ की लागत वाली 528 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बखिरा झील, तामेश्वरनाथ धाम के विकास और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की योजनाओं की घोषणा की और कहा कि इन परियोजनाओं से जिले का समग्र विकास होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में PNG सुविधा का शुभारंभ किया। इस पहल से सैकड़ों परिवारों को स्वच्छ, सस्ती और सुरक्षित ऊर्जा उपलब्ध होगी, जिससे रसोई में धुएं की समस्या समाप्त होगी मुख्यमंत्री ने इसे 'विश्वास की लौ' बताते हुए अंतिम पंक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर में आयोजित 'कृषि उद्योग समागम 2025' में कृषि क्षेत्र की प्रगति पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समागम कृषि समृद्धि के नए युग की शुरुआत है, जिसका लाभ संपूर्ण मध्यप्रदेश के किसानों तक पहुंचेगा।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के कोटद्वार में मालन नदी पर ₹62 करोड़ की लागत से पुनर्निर्मित पुल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास भी किए गए, जो क्षेत्र के समग्र विकास में सहायक होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से कोटद्वार क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं में सुधार होगा और विकास की गति तेज होगी।
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के लाडवा विधानसभा क्षेत्र के बिहोली गांव में राजकीय पशुचिकित्सा पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन किया। इस पॉलीक्लिनिक से क्षेत्र के पशुपालकों को उन्नत उपचार सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी आजीविका सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री ने इसे किसानों और पशुपालकों की समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'विकसित भारत संकल्प पदयात्रा' की शुरुआत मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र से की। इस पदयात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से संवाद किया। चौहान ने इसे 'विकसित भारत' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
- मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जिसमें अत्यधिक भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली और तेज़ हवाओं की संभावना जताई गई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य प्रशासन को उच्च सतर्कता बनाए रखने और समय पर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में कृषि, आवास और संपत्ति के नुकसान का पंचनामा तैयार करने के आदेश दिए हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1483)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (582)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (497)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (371)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (962)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%