Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज  23 अगस्त की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 23 अगस्त की देश की प्रमुख खबरें

  • बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 13,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिलेगा, वे चैन से नहीं बैठेंगे, साथ ही बताया कि बिहार में अब तक 38 लाख से ज़्यादा घर बनाए गए हैं।

 

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में शामिल महिला अधिकारियों से कहा कि 15 देशों से आईं ये अधिकारी दुनिया में एकता और सहयोग की मिसाल हैं। उन्होंने बताया कि यूएन का मकसद महिला भागीदारी बढ़ाना है, क्योंकि महिलाएं शांति मिशनों में खास नजरिया और काम करने का तरीका लेकर आती हैं।

 

  • दिल्ली NCR में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अब नसबंदी और टीकाकरण के बाद ही उन्हें उसी क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। रेबीज से संक्रमित और आक्रामक कुत्तों को छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही कोर्ट ने सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक लगाते हुए अलग भोजन स्थल बनाने का निर्देश दिया है।

 

  • लद्दाख के कारगिल में भूकंप, क्लाउडबर्स्ट और ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड जैसी आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यह लगातार चौथा साल है जब केंद्र शासित प्रदेश ने इस अभ्यास को अंजाम दिया है।

 

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव को गैर-पक्षपाती बताते हुए उद्धव ठाकरे और शरद पवार से समर्थन की अपील की है। फडणवीस ने बताया कि उद्धव ठाकरे ने इस मुद्दे पर अपनी पार्टी नेताओं से चर्चा करने की बात कही, जबकि शरद पवार ने स्पष्ट किया कि विपक्ष का उम्मीदवार होने के कारण वे उसी का समर्थन करेंगे।

 

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना के किनारे बड़ी संख्या में लोग रहते हैं और जो इसकी सफाई का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह चौथा तोहफा है। उन्होंने कहा कि बहती यमुना अब धीरे-धीरे और साफ, सुंदर और बेहतर बनेगी।

 

  • पटना के डाकबंगला चौराहे पर उचित मूल्य दुकानदारों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

  • बीएसएफ, एनसीबी और आबकारी-नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मिज़ोरम के एनएच-6 पर चार वाहन रोके गए, जिनसे 50 किलो मेथ और हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी की कीमत करीब 75.82 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस दौरान आठ संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया।

 

  • पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि पहले उद्योगपतियों और उद्यमियों को अनुमतियाँ लेने के लिए कई विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे परियोजनाएं रुक जाती थीं। अब सरकार ने अनुभवी वरिष्ठ इंजीनियरों की एक सॉल्यूशन बोर्ड बनाई है। उद्यमी सीधे किसी भी इंजीनियर से अनुमति लेकर अपने काम की शुरुआत कर सकते हैं।

 

  • वी. श्रीनिवास, सचिव, शासन एवं लोक सेवा सुधार विभाग, ने 2025–26 की राष्ट्रीय ई-शासन वेबिनार की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। इस वेबिनार का विषय था “प्रौद्योगिकी से सरकारी कामकाज में सुधार और डिजिटल बदलाव।” इसमें सरकारी काम को आसान और बेहतर बनाने के लिए नई तकनीक और सुधारों पर चर्चा की गई।

 

  • महाराष्ट्र के उजानी डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण भीमा नदी उफान पर है, जिससे कर्नाटका के अफजलपुर तालुक में बाढ़ की स्थिति बन गई है और प्राचीन श्री येल्लम्मा देवी मंदिर का कुछ हिस्सा जलमग्न हो गया है, साथ ही मंदिर से जुड़ा पुल भी पानी में डूब गया है।

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?