Dark Mode
  • day 00 month 0000
कौन हैं आईपीएस अनीश दयाल सिंह? सरकार ने सौंपी डिप्टी NSA की अहम जिम्मेदारी

कौन हैं आईपीएस अनीश दयाल सिंह? सरकार ने सौंपी डिप्टी NSA की अहम जिम्मेदारी

आईपीएस अनीश दयाल सिंह (IPS Aneesh Dayal Singh) को मोदी सरकार ने बड़ा अहम जिम्मेदारी सौंपी है। डिप्टी NSA अनीश दयाल सिंह (Deputy NSA Aneesh Dayal Singh) की नियुक्ति हो चुकी है और उन्हें देश के आंतरिक मामलों की जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, नए डिप्टी NSA अनीश दयाल सिंह जम्मू-कश्मीर, नक्सलवाद और पूर्वोत्तर उग्रवाद जैसे मुद्दों को देखेंगे। यह नियुक्ति Deputy NSA appointment 2025 के तौर पर बेहद अहम मानी जा रही है।

 

आईपीएस अनीश दयाल सिंह 1988 बैच के मणिपुर कैडर के रिटायर्ड अधिकारी हैं। वे दिसंबर 2024 में रिटायर हुए थे। डिप्टी NSA अनीश दयाल सिंह ( Aneesh Dayal Singh) सीआरपीएफ और आईटीबीपी के डीजी रह चुके हैं और उनसे पहले लगभग 30 साल तक इंटेलिजेंस ब्यूरो में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सरकार ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी देकर साफ कर दिया है कि नए डिप्टी NSA अनीश दयाल सिंह अपने अनुभव से देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत करेंगे।

 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्मे आईपीएस अनीश दयाल सिंह ( Aneesh Dayal Singh) ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। सीआरपीएफ प्रमुख रहते हुए उन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों में चार नई बटालियनों की स्थापना कराई और कई ऑपरेशनल कैंप भी खोले। यही वजह है कि डिप्टी NSA अनीश दयाल सिंह को अब आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मामलों की सीधी जिम्मेदारी दी गई है। यह Deputy NSA appointment 2025 न सिर्फ रणनीतिक स्तर पर बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है।

 

अपने कार्यकाल में आईपीएस अनीश दयाल सिंह ने 2024 लोकसभा चुनाव और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की भी जिम्मेदारी संभाली। डिप्टी NSA अनीश दयाल सिंह को उनके बेहतरीन काम के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं, जिनमें 2004 में मेरिटोरियस सर्विस के लिए पुलिस मेडल और 2012 में राष्ट्रपति पुलिस मेडल शामिल है। मोदी सरकार की ओर से हुआ यह Deputy NSA appointment 2025 अब देश की आंतरिक सुरक्षा रणनीति को नई दिशा देगा।

 

इससे पहले रॉ प्रमुख रहे राजिंदर खन्ना अतिरिक्त एनएसए हैं, जबकि सेवानिवृत्त आईपीएस टी.वी. रविचंद्रन और पूर्व आईएफएस अधिकारी पवन कपूर भी उप एनएसए की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में नए डिप्टी NSA अनीश दयाल सिंह की नियुक्ति बेहद खास है और उम्मीद की जा रही है कि उनके अनुभव से देश की सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी।



ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?