Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 09 जून की देश की प्रमुख 11 खबरें

पढ़िए आज 09 जून की देश की प्रमुख 11 खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने x पर ट्वीट कर कहा कि हमारी माताएं, बहनें और बेटियां अब हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही हैं। पिछले 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलता देशवासियों के लिए गर्व का विषय बनी है। मोदी ने नारीशक्ति पर एक वीडियो भी साझा किया।
  • विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर फ्रांस, यूरोपीय संघ और बेल्जियम के सात दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए। फ्रांस में वे पेरिस और मार्सेई में अपने समकक्ष जीन नोएल बारोट से द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।
  • ग्रह मंत्री अमित शाह मदुरै पहुंचे और उन्होंने मदुरै के प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की प्रगति और नागरिकों की खुशहाली के लिए मां से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने x पर ट्वीट कर अपनी तस्वीरें साझा की.
  • दिल्ली के शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में 24-सीटर जन सेवा केंद्र का निर्माण शुरू हुआ, साथ ही जल निकासी सुधार और सीसी पेवमेंट का काम भी जारी है। इन परियोजनाओं से आवागमन आसान होगा और जलभराव की समस्या दूर होगी।
  • कुरुक्षेत्र में "योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा" अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की समीक्षा बैठक हुई। आगामी 21 जून को होने वाले योग महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों को योग साधकों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में कृषि संकल्प अभियान-2025 के तहत किसानों को योजनाओं के प्रमाण-पत्र और चेक वितरित किए। उन्होंने पौधरोपण किया और कृषि उत्पादन प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के लिब्बरहेडी में भव्य रोड शो और धन्यवाद रैली का आयोजन किया। जनता का आभार जताते हुए उन्होंने राज्य के विकास का संकल्प दोहराया।
  • 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के तहत शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक के नित्यग्राम पहुंचे। उन्होंने प्रगतिशील किसान कृष्णमूर्ति के खेत का दौरा किया, जो देशभर में टमाटर की आपूर्ति करते हैं।
  • तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ। कांग्रेस के तीन विधायक—जी. विवेक वेंकटस्वामी, ए. लक्ष्मण कुमार और वी. श्रीहरि ने मंत्री पद की शपथ ली। अब कुल मंत्रियों की संख्या 15 हो गई है।
  • भारत और मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट 2025' का 17वां संस्करण उलानबटार के स्पेशल फोर्स ट्रेनिंग सेंटर में शुरू हो गया है। यह अभ्यास विशेष बलों की रणनीतिक साझेदारी और सामरिक क्षमताओं को मजबूती देने के उद्देश्य से हो रहा है।
  • असम में बाढ़ की स्थिति में अब सुधार देखा जा रहा है। राज्य सरकार ने राहत कार्यों के लिए SDRF टीमें तैनात की हैं। 130 राहत शिविरों में अब भी 30 हजार से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहत शिविर में बच्चों से मिलकर उनके साहस की सराहना की।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?