
पढ़िए आज 11 जून की राजस्थान की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- June 11, 2025
- बीकानेर में '11 साल बेमिसाल' प्रदर्शनी का उद्घाटन उद्योग एवं सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के 2014 से अब तक के विकास कार्य और योजनाएं प्रदर्शित की गईं। राठौड़ ने कहा कि मोदी जी ने देश में विश्वास, विकास और वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने 2047 तक भारत को समृद्ध और सशक्त बनाने के संकल्प को दोहराया।
- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 12 जून को डीग दौरे पर रहेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसको लेकर जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने के निर्देश दिए। प्रशासन ने दौरे के सुचारू संचालन के लिए व्यापक योजना तैयार की है।
- बारां जिले में बीते तीन दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और अब ये 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और सिर ढककर चलना अब मजबूरी बन गई है। तेज़ लू और चिलचिलाती धूप के बीच लोग तरह-तरह के उपायों से गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।
- कोटा के रंगपुर रेलवे पुलिया फायरिंग केस में तीन और आरोपी गुड्डू , फेज बैग और मनोज शर्मा उर्फ मन्नू को गंगासहाय शर्मा की टीम ने गिरफ्तार किया। इससे पहले चार आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं, जिससे अब कुल गिरफ्तारी की संख्या सात हो गई है। पुलिस ने तीनों का जुलूस भी निकाला, हालांकि भगाने की कोशिश नहीं हुई।
- डीग में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने जटेरी धाम में नव निर्मित पक्षीगृह और मोर घर का शुभारंभ किया, जिससे पक्षियों को अनुकूल वातावरण मिलेगा और उनका संरक्षण संभव होगा। कार्यक्रम में डीग-कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह व नवचयनित सिविल सेवा अधिकारी अनुकृति गोयल भी विशेष रूप से शामिल रहीं।‘
- कोटा के महाराव भीम सिंह अस्पताल में ठेका कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सभी सेवाएं पूरी तरह से ठप्प हो गई हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दवा काउंटर, पर्ची काउंटर, लैब, ओटी और आईसीयू तक प्रभावित हैं, वहीं अस्पताल परिसर में मरीजों की लंबी कतारें लग गई हैं।
- बीकानेर में नगर निगम ने अचानक पोस्ट ऑफिस से रोशनी घर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिसमें पुलिस व आरएएसी के भारी जाब्ते के साथ सड़कों से ठेले-खोखे हटाए गए। उपायुक्त यशपाल आहुजा ने बताया कि चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर यह सख्त कदम उठाया गया। निगम और बीडीए के संयुक्त अभियान के तहत शहर की 55 और जगहों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
- श्रीगंगानगर में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर लोकतंत्र और संविधान की हत्या का आरोप लगाया है और जिला प्रमुख चुनाव को जोधपुर हाईकोर्ट से स्थगित करवाने का षड्यंत्र रचने का भी दावा किया। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और भाजपा की नीतियों की कड़ी आलोचना की। नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने की साज़िश बताया।
- खैरथल-तिजारा में वंदे गंगा अभियान के तहत बीबीरानी मंदिर जलाशय में विशेष सफाई और जल शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों व अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। "जल है तो कल है" के संकल्प के साथ जल संरक्षण की शपथ ली गई और श्रमदान कर जलाशय की सफाई की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाना रहा।
- डीग के कुम्हेर में दिव्यांगजन प्रमाण पत्र व सहायक उपकरण हेतु चिन्हीकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 102 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन हुआ और 25 को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी व श्रवण यंत्र जैसी सहायता अनुशंसित की गई। 36 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी किए गए, जबकि अन्य को मेडिकल कॉलेज भरतपुर रेफर किया गया। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
- कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोडक थाना क्षेत्र में 608 ग्राम स्मैक और ON GOVT DUTY प्लेट लगी शिफ्ट डिजायर कार जप्त कर आरोपी राकेश गुर्जर को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त स्मैक की कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कोटा ग्रामीण में अब तक की सबसे बड़ी स्मैक तस्करी पकड़ है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1465)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (323)
- दुनिया (573)
- खेल (327)
- धर्म - कर्म (495)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (156)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (369)
- हरियाणा (51)
- मध्य प्रदेश (48)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (205)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (155)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (288)
- वीडियो (954)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (64)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%