Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 28 जुलाई  की राजस्थान की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 28 जुलाई की राजस्थान की प्रमुख खबरें

  • श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में पत्नी संग मंत्रोच्चार के साथ भोलेनाथ का विधिवत पूजन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

 

  • आज सिविल लाइंस स्थित राजकीय आवास 384 पर आयोजित जनसुनवाई में प्रमचंद बैरवा ने देवतुल्य नागरिकों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 'नए भारत के नए राजस्थान' में सुशासन और जनकल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है।

 

  • जयपुर स्थित राजकीय आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में मंत्री मदन दिलावर ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

 

  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नीमकाथाना दौरे पर श्रीमाधोपुर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। गंगा हुंडई सुरेश सामोता, रामप्रसाद सैनी और विक्की बिंवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह माला-साफा पहनाकर गहलोत का सम्मान किया। पूरे शहर में होर्डिंग्स लगाए गए थे।

 

  • बीकानेर में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर एबीवीपी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका और सड़क जाम किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई, जिससे हालात धक्का-मुक्की तक पहुंच गए।

 

  • भिवाड़ी के मिलकपुर गांव में अज्ञात गो तस्करों ने तीन दूध देने वाली गायों को चोरी कर पिकअप में बेरहमी से भर लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पशुपालक ने फूलबाग थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

 

  • डीग में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान के तहत प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने लव कुश वाटिका में पौधारोपण कर मिशन हरियालो राजस्थान की शुरुआत की। जिले में अब तक 8 लाख 7 हजार से अधिक पौधे लगाए गए।

 

  • टपूकड़ा में राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल तंवर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षकों ने गैर शैक्षणिक कार्यों से नाराजगी जताई और बीएलओ ड्यूटी में बदलाव की मांग उठाई। मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही सदस्यता अभियान तेज करने का आह्वान भी किया गया।

 

  • बाबा मोहन राम की 129वीं परिक्रमा भारत विकास परिषद के तत्वावधान में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। परिक्रमा में पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान, और हरियालो राजस्थान जैसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

 

  • बारां जिले में 'मिशन हरियालो राजस्थान' के तहत 76वां जिला स्तरीय वन महोत्सव मनाया गया, जिसमें प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी समेत कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार जिले में 23 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय है।

 

  • सावन के तीसरे सोमवार को शिवभक्तों की भीड़ सुबह से ही शिव मंदिरों में उमड़ पड़ी। गंगेश्वर महादेव मंदिर में विशेष मंत्रों के साथ अभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को दुग्ध, जल, बेलपत्र आदि अर्पित कर आशीर्वाद मांगा।

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?