
PM Modi : पीएम मोदी ने किया ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- ग्रामीण जीवन को सुविधाजनक बनाने का प्रयास
-
Neha
- January 4, 2025
PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'ग्रामीण भारत महोत्सव 2025' का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के कारीगरों से संवाद किया, साथ ही ग्रामीण विकास को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने बताया कि 2014 से उनकी सरकार का हर प्रयास ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं की गारंटी देकर ग्रामीण जीवन को गरिमामय और सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
पलायन रोकने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों की जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि दशकों तक विकास से वंचित इलाकों को आज समान अधिकार मिल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने उन लोगों के लिए काम किया है, जिन्हें पहले किसी ने नहीं पूछा। गांव और शहर के बीच की खाई को पाटने और पलायन रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
Prime Minister Shri @narendramodi inaugurated Grameen Bharat Mahotsav 2025.
— BJP (@BJP4India) January 4, 2025
Glimpses.
📍Bharat Mandapam, New Delhi. pic.twitter.com/8HWMKS51aK
पीएम मोदी बोले- मैंने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को करीब से समझा
अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि उनके बचपन का बड़ा हिस्सा एक छोटे शहर में बीता, जिससे उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को करीब से समझा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत में अद्वितीय संभावनाएं हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण वहां के लोग अवसरों तक पहुंचने में संघर्ष करते हैं। इस अनुभव ने उन्हें ग्रामीण भारत की चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने झुग्गी वालों को सौंपी मकान की चाबी, आप को आपदा बताकर जमकर घेरा
ग्रामीण भारत को नई ऊर्जा देने के लिए विशेष नीतियां बना रही सरकार- मोदी
प्रधानमंत्री ने ग्रामीण भारत में कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने डीएपी के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दामों के बावजूद किसानों पर बोझ न बढ़ने देने की बात कही। उन्होंने 'पीएम फसल बीमा योजना' को एक साल के लिए बढ़ाए जाने का उल्लेख किया और बताया कि सरकार ग्रामीण भारत को नई ऊर्जा देने के लिए विशेष नीतियां बना रही है। इसके अलावा, पीएम विश्वकर्मा योजना का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना पारंपरिक कारीगरों और कौशल आधारित लोगों के लिए अवसरों का नया द्वार खोल रही है।
ये भी पढ़ें- धर्म को लेकर तेज होती सियासत के बीच सर्वधर्म समभाव का संदेश देते पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी बोले- 2012 की तुलना में 2024 में 21 प्रतिशत घटी ग्रामीण गरीबी
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण गरीबी में आई कमी का भी उल्लेख किया। उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि 2012 में ग्रामीण गरीबी दर 26 प्रतिशत थी, जबकि 2024 में यह घटकर 5 प्रतिशत से भी कम हो गई है। उन्होंने इसे ग्रामीण भारत की बदलती तस्वीर का प्रमाण बताया और भरोसा जताया कि सरकार की नीतियां और कार्यक्रम गांवों में विकास और समृद्धि लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (764)
- अपराध (74)
- मनोरंजन (242)
- शहर और राज्य (299)
- दुनिया (322)
- खेल (227)
- धर्म - कर्म (372)
- व्यवसाय (129)
- राजनीति (440)
- हेल्थ (136)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (239)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (31)
- उत्तर प्रदेश (142)
- दिल्ली (169)
- महाराष्ट्र (93)
- बिहार (52)
- टेक्नोलॉजी (137)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (62)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (48)
- राशिफल (199)
- वीडियो (625)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..