Dark Mode
  • day 00 month 0000
ऑपरेशन सिंदूर, सीजफ़ायर और SIR... संसद के मानसून सत्र में केन्द्र सरकार से विपक्ष मांगेंगे जवाब

ऑपरेशन सिंदूर, सीजफ़ायर और SIR... संसद के मानसून सत्र में केन्द्र सरकार से विपक्ष मांगेंगे जवाब

संसद का मानसून सत्र 2025 आज सोमवार से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र 32 दिनों तक चलेंगे। 21 अगस्त तक चलने वाले सत्र में 17 अहम बिल पेश होंगे और साथ ही केंद्र सरकार कई विधेयकों पर भी चर्चा करेगी। मानसूत्र सत्र 2025 में करीब 21 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) संसद को सुबह 10 बजे से संबोधित कर रहें है। सत्र की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कहा, 'मानसून नवीनता और नवसर्जन का प्रतीक है। बारिश हर परिवार की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आने वाले दिनों देश को इसका लाभ होगा। अब तक जो खबरें मिलीं हैं। देश में मौसम बहुत अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है। कृषि को लाभदायक की खबरें हैं।

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा कि पहलगाम के नरसंहार से दुनिया चौक गई। ऑपरेशन सिन्दूर से 22 मिनट के अंदर, आतंकवादियों के आकाओं के ठिकानों को जमींदोज कर दिया गया। देश के पक्ष और विपक्ष प्रतिनिधियों ने एक जुट होकर वैश्विक मंच पर आतंकवाद को बेनकाब किया। पूरी दुनिया ने देश की एकता को देखा।

 

Mansoon Session 2025 में ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर विवाद, डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर पर 17 दावे और ऑपरेशन SIR जैसे मुद्दों पर विपक्ष इन सभी मुद्दों पर पीएम से जवाब चाहता।

 

मानसून सत्र 2025 में विपक्ष के हंगाम करने के भी आसार है। जिसमें विपक्ष ने 8 मुद्दे तैयार किए हैं, जिनपर वो सरकार की घेरा बंदी करने को तैयार है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा - सदन चलाना सभी की जिम्मेदारी है। सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

 

रविवार 20 जुलाई को सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस समेत विपक्ष ने इसके संकेत दे दिए है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि देश के मुखिया होने के नाते प्रधानमंत्री को जवाब देना सभी मुद्दों पर नैतिक जिम्मेदारी है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?