Dark Mode
  • day 00 month 0000
National Latest Update : पढ़िए आज 16 मार्च 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...

National Latest Update : पढ़िए आज 16 मार्च 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...

National Latest Update : पढ़िए आज 16 मार्च 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने की शुरुआत में श्रीलंका जा सकते हैं। यह यात्रा ऐसे वक्त हो रही है, जब भारत और श्रींलका के बीच मछुआरों की गिरफ्तारी का मुद्दा गरम है। इस कारण से दोनों देशों के बीच तनातनी चल रही है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कई बार विदेश मत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर मुद्दे के स्थायी हल निकालने के लिए काम करने को कह चुके हैं।

 

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को असम दौरे पर रहे। यहां उन्होंने नवीनीकृत लचित बरफुकन पुलिस एकेडमी का उद्घाटन किया। इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने असम में शांति कायम नहीं होने दी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे बहाल किया।

 

  • NCP SP अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या के आंकड़ं पर चिंता जताते हुए केंद्र से किसानों के लिए नीति बनाने की मांग की है। उनका ये बयान महाराष्ट्र सरकार के राहत और पुनर्वास विभाग की ओर से साल 2024 में आत्महत्या करने वाले किसानों के आंकड़े जारी होने के बाद आया है। इसके मुताबिक राज्य में 2 हजार 635 किसानों ने आत्महत्या की।

 

  • तेलंगाना विधान परिषद के बाहर शनिवार को BRS के विधान परिषद सदस्यों ने हल्दी का MSP 15 हजार रुपए करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथों में तख्तियां पकड़कर एमएलसी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा कि हल्दी किसान काफी समय से परेशान हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने हल्दी के लिए MSP तय नहीं किया है।

 

ये भी पढ़ें- गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, अवैध गतिविधियों में लिप्त JKIM पर 5 साल का प्रतिबंध

 

  • आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की उम्र सीमा 60 साल करना चाहिए। साथ ही इलाज के लिए मिलने वाली 5 लाख रुपए की राशि को भी बढ़ाकर दोगुना यानी 10 लाख रुपए करना चाहिए। अभी 70 साल के बुजुर्गों को ही इसका फायदा मिल रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव की अध्यक्षता वाली समिति ने केंद्र सरकार से यह सिफारिश की है।

 

  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश के सभी मतदाताओं के पहचान पत्रों को आधार से जोड़ने के मुद्दे पर चर्चा के लिए 18 मार्च को बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, विधायी सचिव और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के सीईओ मौजूद रहेंगे। इस दौरान वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को रोकने के लिए वोटर आईडी को आधार से जोड़ने पर चर्चा होगी।

 

  • मध्यप्रदेश के उज्जैन में पुलिसकर्मियों के लिए होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और पुलिस के जवानों को होली की शुभकामनाएं दीं।

 

  • आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का राज्य की कानून व्यवस्था पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि चाहे वो मुसलमान हों या हिंदू, उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों को करारा जवाब दिया, सबने होली और जुम्मा एक साथ मनाया। यही देश की खूबसूरती है, यही विविधता है। कई सांप्रदायिक ताकतें किसी अनहोनी की ताक में थीं, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

 

  • पंजाब के अमृतसर स्थित एक मंदिर में हुए विस्फोट पर CM भगवंत मान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक बयान में कहा कि पंजाब में शांति भंग करने की हमेशा कई कोशिशें समय समय पर होती रहती हैं। ड्रग्स, गैंगस्टर, जबरन वसूली इसी का हिस्सा हैं।

 

ये भी पढ़ें- सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की जल्द होगी धरती पर वापसी, लॉन्च किया गया मिशन

 

  • भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 19 मार्च को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर वापसी करेंगी। लंबे इंतजार के बाद भारतीय समय अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे रॉकेट फॉल्कन 9 को लॉन्च कर दिया गया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से इसे लॉन्च किया।

 

  • इंडसइंड बैंक में चल रहे संकट के बीच देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बयान जारी किया है। रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंक के वित्तीय नतीजों की ऑडिटर द्वारा की गई समीक्षा में पता चला है कि 31 दिसंबर 2024 को खत्म हुई तिमाही में बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है। इसलिए ग्राहकों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

 

यहां देखें इस खबर का वीडियो भी...

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?