
Lucknow News : सीएम योगी बोले- हम सबको खिलने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं खेल
-
Neha
- December 4, 2024
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्मारक अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने समापन समारोह को संबोधित भी किया।
आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं खेल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेल हम सबको खिलने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। पीएम मोदी ने कहा था कि जो खेलेगा वही खिलेगा। खेलो इंडिया, फिट इंडिया, सांसद खेल स्पर्धा या SAI के सेंटर स्थापित कर खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य के अंदर भी खेल को प्रोत्साहित करने के लिए मैदान, स्टेडियम और मिनी स्टेडियम बनाए गए। खेल को बढ़ाने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए। हम विधानसभा स्तर पर विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन कराएंगे।
आज गोरखपुर में ब्रह्मलीन परम पूज्य महंत अवेद्यनाथ जी महाराज षष्ठम अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता-2024 के विजेताओं एवं उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित किया।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 4, 2024
पूर्ण विश्वास है कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के माध्यम से आने वाली पीढ़ी… pic.twitter.com/gv5bsVhbU7
सीएम योगी ने विजेता टीमों को दी बधाई
सीएम योगी ने आगे कहा कि यह प्रतियोगिता कई वर्षों से हो रही है। देशभर से प्रतिष्ठित 12 टीमों ने भाग लिया। यूपी ने देश को कबड्डी के बेहतरीन खिलाड़ी दिया। जो कार्यक्रम आज देश और प्रदेश में चल रहे हैं वो खेल को बढ़ावा देगा, इससे अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी ने विजेता टीमों को बधाई भी दी।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1485)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (585)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (498)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (371)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (962)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..