
LEO Rashifal 2025 : कैसा रहेगा सिंह (LEO) राशि वालों का साल 2025
-
Neha
- January 9, 2025
LEO Rashifal 2025 : ज्योतिष शास्त्र में सिंह राशि पांचवी राशि मानी जाती है। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं, जो प्रसिद्धि, मान-सम्मान और ऊर्जा के कारक हैं। इस राशि के लोगों का व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है और ये खुद भी अपने व्यक्तित्व को अधिक आकर्षक बनाना चाहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के लोग पैदाइशी लीडर होते हैं। साथ ही साथ इनके स्वभाव में उदारता होती है, जो मदद करने पर दूसरों पर अपना सबकुछ लुटाने को तैयार रहते हैं। सिंह राशि के जातक एक बार कुछ ठान लें तो उसे पूरा करके ही मानते हैं, इनका पॉजिटिव दृष्टिकोण इन्हें सभी चुनौतियों से लड़ने का साहस देता है।
जन्म तिथि:
23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच में जन्म लेने वालों की राशि सिंह मानी जाती है।
नाम के शुभ अक्षर:
मा, मी, मू, टा, मो, टी, टू, टे अक्षरों से शुरू होने वाले नाम आपके लिए शुभ माने जाते हैं।
2025 में सिंह राशि पर ग्रहों का प्रभाव:
शनि (SATURN):
साल की शुरुआत में शनि आपके 7वें भाव में रहेंगे, जो आपके वैवाहिक जीवन और साझेदारी में कुछ चुनौतियां ला सकते हैं। मार्च के बाद शनि 8वें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन में सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी।
ये भी पढ़ें- जीवन में खूब तरक्की करते हैं C नाम वाले लोग, जानें अपनी पर्सनैलिटी का राज
गुरु (JUPITER):
मई के मध्य तक गुरु 10वें भाव में रहेंगे, जो करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में उन्नति का संकेत देंगे। मई के बाद गुरु 11वें भाव में आएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए अवसर प्राप्त होंगे।
राहु (RAHU) और केतु (KETU):
राहु आपके भाग्य स्थान में होंगे, जिससे विदेश यात्रा और उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे। केतु आपके 3वें भाव में होंगे, जिससे आपके साहस और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी।
सूर्य (SUN):
यह आपके स्वामी ग्रह है, जो 2025 में आपके आत्मविश्वास, उन्नति और साहस को बढ़ाएगा। साथ ही साथ आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में आपका आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन अहंकार से बचना जरूरी है। सूर्य का शुभ प्रभाव आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा।
तो आइए जानते हैं 2025 सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति, करियर और व्यवसाय, स्वास्थ्य, प्रेम और संबंध का कैसा प्रभाव रहेगा।
ये भी पढ़ें- दुर्भाग्य से बचने के लिए नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें, कभी नहीं होंगी धन की कमी
आर्थिक स्थिति:
आर्थिक नजरिए से सिंह राशि के जातकों के लिए साल के शुरुआती महीनों में आय की स्थिति अच्छी रहेगी और भौतिक सुखों का भोग करने में आप कामयाब होंगे। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। निवेश और संपत्ति खरीदने के लिए जुलाई से सितंबर का समय शुभ है। इसके अलावा शनि का गोचर भी आपको अचानक धन लाभ की संभावनाओं में वृद्धि करवाएगा। साल के अंत में आपको कुछ धन संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको इसमें ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।
स्वास्थ्य:
शनि के 8वें भाव में होने से आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। साल की शुरुआत में ऊर्जा भरपूर रहेगी, लेकिन ज्यादा काम करने से थकान हो सकती है, इसलिए खानपान पर ध्यान दें और पानी अधिक पिएं। साल के अंत में स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है।
करियर और व्यवसाय:
साल की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और प्रमोशन मिलने के योग हैं। जो लोग सरकारी नौकरी के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए सफलता के अच्छे योग हैं। दूसरे व्यवसाय में नए साझेदारों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन शनि की स्थिति के कारण सतर्क रहें। निवेश करने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं, खासकर अप्रैल और नवंबर के बीच।
प्रेम और संबंध:
साल की शुरुआत में प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए अप्रैल से जून तक नए रिश्ते शुरू होने की संभावना है। साल के अंत में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, इसीलिए अपनी बात रखने का पूरा प्रयास करें। विवाहित जातकों के लिए समय सामान्य रहेगा, जो लोग विवाह की योजना बना रहे हैं, उनके लिए मई से जुलाई का समय अनुकूल रहेगा।
ये भी पढ़ें- जानिए क्या पॉवर छिपी है 'B'अक्षर वाले लोगों में, जानें इनके स्वभाव की खास बातें
शुभ रत्न और रंग (LUCKY GEMSTONE AND COLOR):
शुभ रत्न: माणिक्य (RUBY) ये रत्न सिंह राशि वालों के जीवन और उनके करियर में सफल होने के लिए आत्मविश्वास हासिल करने में मदद करेगा।
शुभ रंग: लाल, सुनहरा रंग आपके लिए लाभदायक रहेगा।
शुभ दिन: रविवार और मंगलवार आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेंगे।
उपाय:
ताम्बे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पण करें।
रविवार को जरूरतमंदों को गुड़ या गेहूं का दान करें।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (748)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (294)
- दुनिया (304)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (362)
- व्यवसाय (120)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (131)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (140)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (194)
- वीडियो (609)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..