
नहीं रहे फिल्म मेकर श्याम बेनेगल, 9 दिन पहले ही मनाया था 90वां जन्मदिन
-
Anjali
- December 24, 2024
मशहूर फिल्म डायरेक्टर श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) ने 90 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अचानक आई इस खबर ने उनके तमाम फैन्स का दिल तोड़ दिया है। उनका गुजर जाना हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। श्याम बेनेगल ने 9 दिन पहले ही अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। 14 दिसंबर को उनका जन्मदिन था। हालांकि, अब अचानक आई इस खबर ने फैन्स का दिल तोड़ दिया है।
श्याम बेनेगल का जन्म 1934 में सिकंदराबाद में हुआ था. उन्होने कॉपीराइटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर अपनी मेहनत और काम से उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। हिंदी सिनेमा में उनका जो योगदान है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। श्याम बेनेगल का निधन मुंबई के वोकॉर्ट में हुआ था। उनका घर तारदेओ में अल्टामाउंट रोड पर स्थित है, जहां से 15 मिनट पर शिवाजी पार्क क्रिमेटोरियम है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कुछ दिन पहले ही मनाया था बर्थडे
श्याम बेनेगल का 14 दिसंबर को जन्मदिन था। उस वक्त सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें जन्म दिन की बधाई दी थी। लेकिन किसी को भी ये नहीं पता था कि वो डायरेक्टर का आखिरी जन्मदिन होगा। श्याम के बर्थडे पर वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी उनके साथ एक फोटो शेयर की थी और बधाई दी थी। इस फोटो में शबाना के साथ नसीरुद्दीन शाह और मुस्कुराते हुए श्याम बेनेगल नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए शबाना ने लिखा था- 'श्याम बेनेगल के 90वें बर्थडे पर मेरी फिल्मों के सबसे ज्यादा को-एक्टर रहे नसीरुद्दीन शाह। पता नहीं अब लोग हम दोनों को साथ में कास्ट क्यों नहीं करते हैं।'
श्याम बेनेगल की पहली फिल्म
श्याम बेनेगल ने साल 1974 में फिल्म डायरेक्शन करियर की शुरुआत की थी। ‘अंकुर’ नाम की फिल्म आई थी, जो उनके डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म थी। 1986 में उन्होंने टीवी की दुनिया में भी कदम रखा। ‘यात्रा’ के नाम से उन्होंने अपना सीरियल डायरेक्ट किया था।
फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने 900 से ज्यादा डॉक्यूमेंट्री और ऐड फिल्म डायेरक्ट किए थे। साल 1976 में उन्हें पद्म श्री और साल 1991 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। वहीं 2005 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। ‘यात्रा’ शो के जरिए टीवी की दुनिया में कदम रखने के बाद उन्होंने और भी कई सीरियल बनाए, जो काफी फेमस हुएष। एक नाम दूरदर्शन के प्रोग्राम ‘भारत एक खोज’ की भी है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (754)
- अपराध (73)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (298)
- दुनिया (311)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (368)
- व्यवसाय (126)
- राजनीति (435)
- हेल्थ (134)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (239)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (31)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (92)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (137)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (62)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (44)
- राशिफल (197)
- वीडियो (621)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..