
हरियाणा बनेगा परमाणु ऊर्जा का नया केंद्र
-
Chhavi
- June 14, 2025
फतेहाबाद ज़िले में ऊर्जा के क्षेत्र में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। माननीय केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर की विशेष मौजूदगी में उत्तर भारत के पहले परमाणु संयंत्र की प्रगति की समीक्षा हुई। यह कोई साधारण परियोजना नहीं, बल्कि भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत् परियोजना (GHAVP), जिसे Nuclear Power Corporation of India Ltd. (NPCIL) द्वारा संचालित किया जा रहा है, हरियाणा ही नहीं, पूरे उत्तर भारत की दीर्घकालिक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की क्षमता रखती है। यह संयंत्र हर साल लाखों घरों को बिजली देगा, और हरियाणा को ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल करेगा।
फतेहाबाद में माननीय केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री @mlkhattar जी की सम्मानित उपस्थिति में उत्तर भारत के पहले परमाणु संयंत्र की प्रगति की समीक्षा की।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) June 14, 2025
Nuclear Power Corporation of India Ltd. (NPCIL) की 'गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत् परियोजना' (GHAVP) हरियाणा समेत उत्तर भारत की… pic.twitter.com/sWPFyiVqZG
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में परमाणु ऊर्जा को भारत के विकास का मजबूत स्तंभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह संयंत्र न केवल बिजली देगा, बल्कि हरियाणा के युवाओं को रोजगार, क्षेत्र में औद्योगिक विकास और ऊर्जा सुरक्षा जैसी कई सौगातें भी लेकर आएगा। गौर करने वाली बात ये है कि जब भारत को क्लीन और सस्टेनेबल एनर्जी की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, तब GHAVP जैसे प्रोजेक्ट देश की नींव को और मजबूत कर रहे हैं। अब हरियाणा सिर्फ कृषि का ही नहीं, बल्कि परमाणु ऊर्जा का भी पावरहाउस बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1488)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (588)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (498)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (376)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (965)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..