Dark Mode
  • day 00 month 0000
GEMINI Rashifal 2025 : कैसा रहेगा मिथुन (GEMINI) राशि वालों का साल 2025

GEMINI Rashifal 2025 : कैसा रहेगा मिथुन (GEMINI) राशि वालों का साल 2025

GEMINI Rashifal 2025 : मिथुन राशि ज्योतिशास्त्र के अनुसार राशि चक्र की तीसरी राशि है। इस राशि के स्वामी बुध हैं, जिसके जातक बहुत ही बुद्धिमान, संवाद करने में अच्छे और कारोबार में सफलता प्राप्त करने वाले होते हैं। इस राशि के लोग आकर्षक व्यक्तित्व एवं चरित्र के होते है। मिथुन राशि वालो को घूमना-फिरना, गायन, सिनेमा देखना, किताबें पढ़ना आदि जैसी कलात्मक चीज़ों का शौक रहता है। मिथुन राशि के व्यक्ति राजनीति में चतुर होते हैं। ये दयावान, ढृढ़ संकल्पी और धार्मिक रहते हैं।

 

जन्म तिथि और नाम के अक्षर

जन्म तिथि : 21 मई से 20 जून
नाम के शुभ अक्षर : क, छ, घ,ड, ह, ये अक्षर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ माने जाते हैं और इनके नाम अक्सर इन्हीं अक्षरों से शुरू होते हैं।

 

2025 में मिथुन राशि पर ग्रहों का प्रभाव

 

शनि (SATURN)

शनि इस वर्ष आपके 9 वें और 10 वें भाव में रहेगा, जो करियर, मेहनत और भाग्य पर प्रभाव डालेगा। शनि का प्रभाव आपको कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा। हालांकि, धीमी प्रगति के कारण कभी कभी धैर्य खो सकते है, लेकिन साथ ही साथ शनि की कृपा से आपके काम में स्थिरता और अनुशाशन आएगी।

 

ये भी पढ़ें- ARIES Rashifal 2025 : मेष (ARIES) राशि वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2025

गुरु (JUPITER)

गुरु इस साल आपके 11वें और 12वें भाव में रहेगा। यह आर्थिक लाभ और बड़े अवसर लेकर आएगा। बृहस्पति की कृपा से आपकी शिक्षा, पारिवारिक सम्बन्ध, और सामाजिक स्थिति में सुधर होगा। अप्रैल से सितम्बर का समय धन और सम्पति से जुड़े मामलो में लाभकारी रहेगा।

 

राहु (RAHU) और केतु (KETU)

राहु का प्रभाव आपके 10 वें भाव में रहेगा, जो करियर और आकांशा पर असर डालेगा। यह आपके भीतर नई योजनाएं और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की ऊर्जा देगा। साथ ही साथ केतु आपके 4 वें भाव में रहेगा। यह आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। लेकिन आपको परिवार और घर से जुड़े मामलो में सावधानी बरतनी होगी।

 

बुध (MERCURY)

बुध मिथुन राशि का स्वामी गृह है। बुध का प्रभाव इस वर्ष आपके बुद्धिमानी और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाएगा। बुध की स्थिति अप्रैल और अगस्त में विशेष रूप से अनुकूल रहेगी, जिससे करियर और शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा।

 

आर्थिक स्थिति

साल 2025 आर्थिक दृष्टि से आपके लिए शुभ रहेगा। जून और सितम्बर में आय में वृद्धि होगी, पैतृक सम्पति या निवेश से लाभ होने की सम्भावना है।
घरेलू सजावट और यात्रा पर अधिक खर्च रहेगा, बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा पर भी धन खर्च हो सकता है। इसीलिए अनावश्यक खर्चों से बचें, धन निवेश करते समय उचित जांच करें।

 

करियर और व्यवसाय

यह साल करियर और व्यवसाय के लिए प्रगति का समय है। जनवरी और मार्च में आपकी मेहनत रंग लाएगी , प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिल सकते है। नवंबर के महीने में आपको बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल किया जा सकता है, इसीलिए ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाए रखे। यदि आप व्यापार करते है तो अप्रैल से जून और अक्टूबर से दिसंबर के बीच आपको बहुत बड़े अवसर मिलेंगे। विदेशी व्यापार या ई-कॉमर्स से जुड़े लोगो को अधिक लाभ मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें- महाकुंभ मेले में किन नियमों का पालन करना है जरूरी, कुंभ शाही स्नान करने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त

स्वास्थ्य

2025 में स्वास्थय को लेकर मिश्रित परिणाम देखने को मिलेंगे। साल की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन मध्य साल में यानी अप्रैल से जून में आपको मानसिक तनाव और थकावट का सामना करना पड सकता है। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याओ से बचाव के लिए नियमित जांच करवाएं। ज्यादा तला-भुना और बहार का खाना खाने से बचे। सर्दियों में जोड़ों के दर्द और एलर्जी जैसी समस्याओ का ध्यान रखे।

 

प्रेम और सम्बन्ध

सिंगल लोगो के लिए यह साल बहुत दिलचस्प हो सकता है। किसी ख़ास से मुलाकात होने की संभावना है, जो भविष्य में एक मजबूत सम्बन्ध का रूप ले सकता है। अगर आप किसी रिश्ते में है , तो इस साल आपको अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने की आव्य्श्यकता है। जून से अगस्त के बीच रोमांटिक जीवन में गहराई आएगी। इसीलिए इस साल अपने साथी की भावनाओ को सजमहने की कोशिश करे, अहंकार और ग़लतफहमी से बचे।

 

शुभ रंग और रत्न (LUCKY GEMSTONE AND COLOR)

शुभ रत्न : पन्ना, इसे आप सोने या चांदी की अंघूटी में पहने, इससे स्मरण शक्ति बढ़ती है, बुद्धि तेज होती है ,और धन में वृद्धि होगी।
शुभ रंग : हरा और पीला
शुभ दिन : बुधवार

उपाय: भगवान गणेश की नियमित पूजा करें।
पक्षियों को दाना दें।

ये भी जानें: साल 2025 की 5 सबसे भाग्यशाली राशियां: जानिए क्या कहती है आपकी किस्मत

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?