
महाराष्ट्र में भाषा को लेकर बड़ा विवाद, विरार में ऑटो ड्राइवर की पिटाई
-
Chhavi
- July 13, 2025
महाराष्ट्र में भाषा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। पालघर के विरार स्टेशन के पास एक ऑटो ड्राइवर को कथित तौर पर मराठी भाषा के खिलाफ टिप्पणी करना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की MNS पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उस ड्राइवर को सार्वजनिक रूप से पीटा और उससे माफ़ी भी मंगवाई। बताया जा रहा है कि यह ड्राइवर एक प्रवासी है, जिसने पहले हिंदी और भोजपुरी बोलने के लिए एक युवक को मजबूर किया था और मराठी में बात करने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले विरार स्टेशन परिसर में विवाद भी हुआ था।
वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना और MNS कार्यकर्ताओं ने ड्राइवर को पकड़कर सड़क पर सरेआम थप्पड़ मारे और एक युवक व उसकी बहन से माफ़ी मंगवाई। साथ ही उससे महाराष्ट्र और मराठी संस्कृति का अपमान करने के लिए भी सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करवाई गई। शिवसेना ने इस पूरे मामले को ‘मराठी अस्मिता’ यानी मराठी पहचान और सम्मान से जोड़ते हुए अपनी कार्रवाई को सही बताया है। शिवसेना विरार शहर प्रमुख उदय जाधव ने कहा, “अगर कोई मराठी भाषा या मराठी लोगों का अपमान करेगा, तो उसे शिवसेना अपने तरीके से जवाब देगी।” उनका कहना है कि ड्राइवर ने मराठी मानुष के खिलाफ बोलने की हिम्मत की थी, इसलिए उसे सबक सिखाया गया।
हालांकि, अब तक इस पूरे महाराष्ट्र ऑटो ड्राइवर विवाद को लेकर पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है, लेकिन विरार स्टेशन झगड़ा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे हिंदी भोजपुरी विवाद बता रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक रंग दे रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या महाराष्ट्र में भाषा की राजनीति फिर से उभर रही है? क्या शिवसेना और MNS की झड़प अब आम आदमी की जुबान पर भी असर डाल रही है?
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1721)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (282)
- शहर और राज्य (335)
- दुनिया (720)
- खेल (347)
- धर्म - कर्म (532)
- व्यवसाय (165)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (165)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (414)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (189)
- दिल्ली (215)
- महाराष्ट्र (137)
- बिहार (114)
- टेक्नोलॉजी (166)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (89)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (318)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..